Motorola Edge 40 Neo 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ लॉन्च

मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स और 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 सितंबर 2023 21:36 IST
ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7030 SoC दिया गया है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
  • इसका यूरोप में प्राइस 399 यूरो (लगभग 35,400 रुपये) है

इसे 2 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है

स्मार्टफोन मार्केट की बड़ी कंपनियों में से एक Motorola ने Edge 40 Neo को लॉन्च किया है। यह Motorola Edge 40 और Edge 40 Pro के बाद पेश किया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7030 SoC दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 68 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन को यूरोप, मिडल ईस्ट और अफ्रीका (EMEA) रीजन में लॉन्च किया गया है। इसे 21 सितंबर को भारत में पेश किया जाएगा। यह पिछले वर्ष सितंबर में लॉन्च किए गए Motorola Edge 30 Neo की जगह लेगा। Motorola Edge 40 Neo को तीन कलर्स और 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका यूरोप में प्राइस 399 यूरो (लगभग 35,400 रुपये) है। टिप्सटर Mukul Sharma (@stufflistings) ने X पर एक पोस्ट में बताया है कि देश में इस स्मार्टफोन का प्राइस 25,000 रुपये से कम होगा। 

Motorola Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशंस 

इसका 6.55 इंच फुल HD+ (2,400 x 1,080 पिक्सल) pOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,300 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। डुअल-सिम वाले इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7030 SoC 12 GB के LPDDR5 RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में डिस्प्ले के ऊपर होल-पंच कटआउट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 68 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, ब्लूटूथ 5.0,  NFC और USB Type-C के विकल्प हैं। इसका आकार  159.63 mm x 71.99 mm x 7.89 mm और भार लगभग 172 ग्राम का है। 

हाल ही में कंपनी ने Moto G84 5G को भारत में लॉन्च किया था। यह पिछले वर्ष लॉन्च किए गए Moto G82 5G की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। इसे तीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसके 12 GB + 256 GB के एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 19,999 रुपये है। इसे वीगन लेदर फिनिश के साथ Viva Magenta और Marshmallow Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। यह Midnight Blue 3D एक्रिलिक ग्लास फिनिश में भी उपलब्ध होगा।  
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7030

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  5. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  9. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.