108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 Fusion फोन की सेल आज Flipkart पर, जानें कीमत...

Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart वेबसाइट के जरिए शुरू होगी। फोन की कीमत भारत में 21,499 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।

108MP कैमरा वाले Motorola Edge 20 Fusion फोन की सेल आज Flipkart पर, जानें कीमत...

साइबर टील और इलेक्ट्रिक ग्रैफाइट कलर ऑप्शन में मिलता है फोन

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 20 Fusion में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न में मिलते हैं दो कलर ऑप्शन
  • फोन की सेल Flipkart पर होगी उपलब्ध
विज्ञापन
Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। यह स्मार्टफोन पिछले हफ्ते Motorola Edge 20 स्मार्टफोन के साथ लॉन्च किया गया था। मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन मोटोरोला एज 20 सीरीज़ का पूरी तरह से नया मॉडल है। हालांकि, यह फोन मौजूदा Motorola Edge 20 Lite फोन का ही रीब्रांडेड वर्ज़न है, जो कि अपग्रेड प्रोसेसर के साथ आता है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। वहीं फोन में कंपनी ने मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर दिया है। फोन में दो कॉन्फिग्रेशन के साथ-साथ दो कलर ऑप्शन भी खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Motorola Edge 20 Fusion price in India sale Offer

Motorola Edge 20 Fusion स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart वेबसाइट के जरिए शुरू होगी। फोन की कीमत भारत में 21,499 रुपये से शुरू होती है, जिसमें आपको फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया इस फोन में आपको दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, वो हैं साइबर टील और इलेक्ट्रिक ग्रैफाइट। सेल ऑफर्स की बात करें, तो ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांसजेक्शन पर फ्लैट 5,000 रुपये की छूट मिल रही है।
 

Motorola Edge 20 Fusion specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन Android 11 आधारित My UX पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी प्लस (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड मैक्स विज़न डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट मौजूद है। इसके अलावा, मोटोरोला एज 20 फ्यूज़न फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू 5जी प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए मोटो एज 20 फ्यूज़न फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है। फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Motorola Edge 20 Fusion में 128 जीबी की स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों के लिए 5जी, 4जी एलटीई, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 30 वॉट टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 166x76x8.25mm और भार 185 ग्राम है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 90Hz OLED display
  • IP52 rating
  • 5G ready, powerful SoC
  • Promised software updates
  • Ready For PC connectivity
  • कमियां
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 800U
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »