Motorola Edge 60 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को सीमित अवधि के लिए 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है

Motorola Edge 60 की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है

ख़ास बातें
  • Motorola Edge 60 में 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है
  • इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Motorola ने हाल ही में Edge 60 को लॉन्च किया था। भारत में इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। Motorola Edge 60 में 12 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी दी गई है। 

Motorola Edge 60 का प्राइस और उपलब्धता 

इस स्मार्टफोन के 12 GB + 256 GB वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये का है। इसे ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Reliance Digital और देश में Motorola के ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को सीमित अवधि के लिए 1,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Edge 60 को खरीदने के लिए EMI के विकल्प भी हैं। कस्टमर्स को पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर भी प्राइस में छूट मिल सकती है। 

Edge 60 के स्पेसिफिकेशंस

इसमें 6.67 इंच 1.5K pOLED डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले के लिए Gorilla Glass 7i से प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7300 है। इस स्मार्टफोन की 256 GB की स्टोरेज को एक MicroSD कार्ड के जरिए 1 TB तक बढ़ाया जा सकता है। Edge 60 में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA 700C प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम, OIS और 30x सुपर जूम के साथ है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Edge 60 की 5,500 mAh की बैटरी 68 W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन के बॉक्स में चार्जर भी दिया गया है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.25 mm और भार लगभग 181 ग्राम का है। हाल ही में Motorola के Razr 60 को देश में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। Razr 60 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400X दिया गया है। इसकी 4,500 mAh की बैटरी 30 W वायर्ड और 15 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट का प्राइस 49,999 रुपये का है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  2. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  4. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  5. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  6. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  7. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  8. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  9. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  10. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »