मोटो ज़ेड और ज़ेड प्ले के टॉप फ़ीचर जानें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2016 16:17 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ज़ेड प्ले फोन मोटो ज़ेड से ज्यादा अफॉर्डेबल है
  • मोटो ज़ेड और ज़ेड प्ले मॉड्यूर डिज़ाइन के साथ आते हैं
  • मोटो ज़ेड की कीमत 39,999 और मोटो ज़ेड प्ले की कीमत 24,999 रुपये है
लेनोवो ने भारत में मंगलवार को अपने नए मोटो स्मार्टफोन मोटो ज़ेड और मोटो मोटो ज़ेड प्ले लॉन्च कर दिए। ये दोनों स्मार्टफोन मॉड्यूलर डिज़ाइन के साथ आते हैं और मोटो मॉड्स को जो़ड़कर इनकी क्षमता को और बढ़ाया जा सकता है। मोटो ज़ेड फ्लैगशिप समार्टफोन को दुनिया का सबसे पतला स्लिम स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया जा रहा है। वहीं मोटो ज़ेड प्ले इस सीरीज़ का किफ़ायती स्मार्टफोन है। मोटो ज़ेड को भारत में 39,999 रुपये जबकि मोटो ज़ेड प्ले को 24,999 रुपये में पेश किया गया है।

मोटो ज़ेड को इस साल जून महीने में मोटो ज़ेड फोर्स के साथ लेनोवो टेक वर्ल्ड 2016 इवेंट में पेश किया गया था। सीरीज के सबसे किफायती हैंडसेट मोटो ज़ेड प्ले को आईएफए 2016 में लॉन्च किया गया था। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन 17 अक्टूबर से ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर रात 11 बजकर 59 मिनट से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। आइए जानते हैं मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले स्मार्टफोन में क्या कुछ है खास।

मॉड्यूलर डिज़ाइन
मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले दोनों ही मोटो मॉड्स के साथ आते हैं। मोटो मॉड्स एक मॉड्यूलर सिस्टम है जिससे यूज़र स्मार्टफोन में और ज्यादा फंक्शन शामिल कर पाएंगे। अलग से अटैच की जा सकने वाली इन एक्सेसरी से स्मार्टफोन को और ज्यादा फंक्शनल बनाया जा सकता है। निश्चित तौर पर स्मार्टफोन में दिया गया यह कॉन्सेप्ट अब तक का सबसे बेहतर सुधार है। मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड प्ले दोनों ही मोटो मॉड सपोर्ट करते हैं। कंपनी द्वारा पेश किए मोटो मॉड इन दोनों डिवाइस पर काम करते हैं। लेनोवो ने वादा किया है कि मोटो ज़ेड की आने वाली तीन जेनरेशन के साथ ये मोटो मॉड काम करेंगे।
Advertisement
 

बाजार में चार मोटो मॉड खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इनमें मोटो ज़ेड प्ले के साथ लॉन्च किया गया हैसलब्लेड ट्रू ज़ूम मॉड भी शामिल है। मोटो ज़ेड प्ले में मोटो मॉड को अटैच करना बेहद आसान है और यह बात हमें बेहद पसंद भी आई। आपको फोन को खोलने या कोई भी चीज बदलने की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ फोन के रियर पर मॉड को टच करें और यह चुंबक की तरह चिपक कर अटैच हो जाएगा। मॉड को फोन से अलग करना भी उतना ही आसान है। इसके लिए आपको सिर्फ एक्सेसरी को खींचना होगा। मॉड की कनेक्टिविटी भी बेहद अच्छी है। हमने जेबीएल साउंडबूस्ट को तब अटैच किया जब पहले से फोन में म्यूज़िक प्ले हो रहा था और ज़ेड प्ले ने इसे तुरंत डिटेक्ट कर लिया और कुछ ही मिनटों में फोन बिना हमारे कुछ किए उस पर स्विच हो गया। यही बात दूसरे मॉड पर भी लागू होती है और उन्हें भी इसी तरह रियर से जोड़ा व अलग किया जा सकता है।

रैम
Advertisement
मोटो ज़ेड स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम है। फोन 32 जीबी या 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (2 टीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। वहीं मोटो ज़ेड प्ले में 3 जीबी रैम है। और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
 

कैमरा
Advertisement
डुअल सिम मोटो ज़ेड में ऑप्टिकल इमेज़ स्टेबिलाइज़ेशन, सीसीटी फ्लैश व डुअल एलईडी फ्लैश, अपर्चर एफ/1.8 और लेज़र ऑटोफोकस के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। रियर कैमरे में 1080 पिक्सल एचडी वीडियो (60 फ्रेम प्रति सेकेंड), स्लो मोशन वीडियो और वीडियो एचडीआर (1080 पिक्सल और 4के) जैसे फ़ीचर हैं। फ्रंट फ्लैश, अपर्चर एफ/2.2 और एक वाइड एंगल लेंस के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है।

मोटो ज़ेड प्ले में डुअल एलईडी फ्लैश, लेज़र ऑटोफोकस, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरे में प्रोफेशनल मोड, क्विक कैप्चर, 4एक्स डिजिटल ज़ूम, बर्स्ट मोड, ऑटो एचडीआर और पैनोरमा जैसे मोड हैं। रियर कैमरे से 720 पिक्सल (120 फ्रेम प्रति सेकेंड). 1080 पिक्सल (30 फ्रेम प्रति सेकेंड) और 4के (30 फ्रेम प्रति सेकेंड) की वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा स्लो मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड की जा सकती है। वहीं सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2, वाइड एंगल लेंस और फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। शानदार सेल्फी के लिए कैमरे में ऑटो नाइट मोड, ब्यूटिफिकेशन सॉफ्टवेयर और प्रोफेशनल मोड भी दिए गए हैं।
Advertisement
 

बैटरी
मोटो ज़ेड में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन को 24 घंटे तक मिक्स इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी के मुताबिक सिर्फ 15 मिनट में चार्जिंग के साथ फोन को 7 घंटे तक इस्तेमाल करने के लिए पावर मिल सकती है।

मोटो ज़ेड प्ले में 3510 एमएएच की बैटरी है जो मोटो ज़ेड से थोड़ी बड़ी है। मोटोरोला का दावा है कि फोन को 45 घंटे तक मिक्स इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन के साथ एक टर्बो चार्जर आता है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 15 मिनट में बैटरी को 8 घंटे तक इस्तेमाल के लिए चार्ज किया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Well-conceived ecosystem of Moto Mods accessories
  • Great screen
  • Good specs and overall performance
  • Slim and lightweight
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Gets a bit hot when under stress
  • Fingerprint sensor placement causes confusion
  • Relatively expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1440x2560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy construction
  • Crisp display
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Compatible with Moto Mods
  • Bad
  • No Wi-Fi ac
  • Slightly unwieldy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  3. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.