Moto G71, Moto G51, Moto G31 जल्द होंगे भारत में लॉन्च! जानें इनके स्पेसिफिकेशन्स

Motorola के तीन मॉडल्स को BIS साइट पर स्पॉट किया है, जिससे इनके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। इन फोन के मॉडल नंबर XT2169-1, XT2171-2 और XT2173-2 है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Moto G71 फोन Snapdragon 695 प्रोसेसर से है लैस
  • Moto G51 फोन BIS मॉडल नंबर XT2171-2 के साथ लिस्ट
  • Moto G31 सबसे किफायती फोन है
Motorola ने हाल ही में अपनी Moto G सीरीज़ को ग्लोबली लॉन्च किया है और अब टिप्सटर ने जानकारी दी है कि इस सीरीज़ के तीन फोन भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। Moto G सीरीज़ के तहत जो फोन लॉन्च हुए हैं, वो हैं Moto G200, Moto G71, Moto G51, Moto G41 और Moto G31। वहीं, अब इन नए फोन में से कुछ फोन Bureau of Indian Standards (BIS) पर स्पॉट किए गए हैं, जिससे इनके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। मोटो जी71, मोटो जी51 और मोटो जी31 फोन कथित रूप से BIS साइट पर देखे गए हैं। मोटो जी71 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है। वहीं, दूसरी ओर मोटो जी31 फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है।

टिप्सटर Yash ने Motorola के तीन मॉडल्स को BIS साइट पर स्पॉट किया है, जिससे इनके भारत लॉन्च की जानकारी मिलती है। इन फोन के मॉडल नंबर XT2169-1, XT2171-2 और XT2173-2 है। टिप्सटर का दावा है कि मोटो जी71 फोन मॉडल नंबर XT2169-1 के साथ लिस्ट है, जबकि Moto G51 फोन का मॉडल नंबर XT2171-2 है। Moto G31 फोन मॉडल नंबर XT2173-2 के साथ लिस्ट है। यह फोन भारत में कब लॉन्च होंगे, फिलहाल इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। Motorola ने नई फिलहाल नई जी सीरीज़ मॉडल लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Moto G71, Moto G51, Moto G31 specifications

मोटो जी71 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जो 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी71 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इसकी बैटरी 5,000 की है, जिसके साथ Turbo Power 30 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई दिया गया है।

मोटो जी51 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.8 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी51 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इसकी बैटरी 5,000 की है, जिसके साथ 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई दिया गया है।
Advertisement

मोटो जी31 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.4 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलती है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है, जिसके माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए मोटो जी31 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, इसकी बैटरी 5,000 की है, जिसके साथ 10 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, ब्लूटूथ वी5 और वाई-फाई दिया गया है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Clean, near-stock Android UI
  • 33W fast charging
  • Bad
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz display
  • IP52 rating
  • Near-stock Android software
  • No bloatware or third-party apps
  • Bad
  • Average low light camera performance
  • Bulky and heavy
  • Gaming performance is not up to the mark
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.80 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High-quality AMOLED display
  • IPX2 rated
  • Near-stock Android software
  • Bad
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G71, Moto G51, Moto G31, Motorola, BIS
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  2. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  3. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  5. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  6. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  7. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  8. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  10. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.