4,700mAh बैटरी के साथ Moto G71 फोन TENAA पर लिस्ट! तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक...

लीक तस्वीरों में Moto G71 फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन के दाएं किनारे पर तीन बटन मौजूद है, जो कि वॉल्यूम, पावर व वॉयस असिस्टेंट को समर्पित हो सकते हैं।

4,700mAh बैटरी के साथ Moto G71 फोन TENAA पर लिस्ट! तस्वीरों से मिली डिज़ाइन की झलक...
ख़ास बातें
  • Moto G71 में मिल सकता है 6.4 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले
  • मोटो जी71 में मौजूद होगा 5जी सपोर्ट
  • फोन में NFC फीचर भी मिलेगा
विज्ञापन
Moto G71 कंपनी का आगामी फोन होगा, जो कि कथित रूप से TENAA वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के जरिए फोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। मोटो जी71 फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ आ सकता है। साथ ही इसमें ओलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा। लीक तस्वीरों में फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है।

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, Moto G71 स्मार्टफोन TENAA वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2169-1 के साथ लिस्ट है। साइट पर फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ तस्वीर भी लिस्ट की गई है, जिससे फोन के डिज़ाइन की झलक मिलती है। चीनी टिप्सटर ने यह तस्वीर व स्पेसिफिकेशन अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर साझा की है। तस्वीर की बात करें, तो यह फोन होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है। फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। फोन के दाएं किनारे पर तीन बटन मौजूद है, जो कि वॉल्यूम, पावर व वॉयस असिस्टेंट को समर्पित हो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन को लेकर टिप्सटर ने जानकारी दी है कि यह फोन 6.4 इंच फुल एचडी प्लस (1080 x 2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले से लैस होगा। इसके अलावा, फोन में 4,700 एमएएच की बैटरी होगी। कनेक्टिविटी के लिहाज से यह फोन 5जी को सपोर्ट करेगा।

आपको बता दें, पिछले महीने यह फोन FCC सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया था। हालांकि, उस वक्त केवल यही खुलासा हुआ था कि यह फोन 5जी और एनएफसी फीचर्स के साथ आएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »