• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा वाले Moto G51 5G फोन की पहली सेल आज से Flipkart पर, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस...

50MP कैमरा वाले Moto G51 5G फोन की पहली सेल आज से Flipkart पर, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस...

Moto G51 5G स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है, इस कीमत में यह 4GB रैम और 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है।

50MP कैमरा वाले Moto G51 5G फोन की पहली सेल आज से Flipkart पर, जानें प्राइस और स्पेसिफिकेशंस...

मोटो जी51 5जी को दो कलर ऑप्‍शंस- इंडिगो ब्‍लू और ब्राइट सिल्‍वर में लॉन्‍च किया गया था

ख़ास बातें
  • Moto G51 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है
  • मोटो जी51 5जी की सेल दोपहर 12 बजे से हो गई है शुरू
  • फोन में 20W Rapid चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
विज्ञापन
Moto G51 5G स्मार्टफोन की सेल भारत में आज पहली बार शुरू हो गई है। यह बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में 10 दिसंबर को लॉन्च किया गया था। 5जी इनेबल मोटोरोला स्मार्टफोन को एक्सक्यूसिवली Flipkart पर बेचा जा रहा है। फीचर्स की बात करें, तो यह फोन स्नैपड्रैगन 480 प्लस प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैन और 64 जीबी स्टोरेज मौजूद है। मोटो जी51 5जी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की है, जिसके साथ 20 वॉट रैपिड चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Moto G51 5G price in India, sale

Moto G51 5G स्मार्टफोन को हाल ही में भारत में लॉन्च किया गया था, जिसकी पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। फोन की कीमत 14,999 रुपये है, इस कीमत में यह 4GB रैम और 64GB स्‍टोरेज वेरिएंट में आता है। मोटो जी51 5जी को दो कलर ऑप्‍शंस- इंडिगो ब्‍लू और ब्राइट सिल्‍वर में लॉन्‍च किया गया है।

सेल ऑफर्स की बात करें, तो मोटो जी51 5जी फोन पर 520 रुपये प्रति महीना की शुरूआती वाला ईएमईआई प्लान मिलेगा। साथ ही फोन पर 12 महीने तक की वॉरंटी और 6 महीने की एक्सेसरीज़ वॉरंटी प्राप्त होगी।
 

Moto G51 5G specifications

मोटो जी51 5जी फोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। मोटो का कहना है कि इस डिस्‍प्‍ले के साथ यूजर को मूवीज से लेकर गेम्‍स खेलने तक बेहतरीन अनुभव मिलेगा। डिस्‍प्‍ले में क्रिस्‍प और विविड कलर उभरते हैं। क्‍वॉलकॉम के Snapdragon 480+ 5G प्रोसेसर के साथ इंडिया में लॉन्‍च हुआ यह पहला स्‍मार्टफोन है। पिछली जेनरेशन के मुकाबले यह प्रोसेसर दोगुना तेज है और स्‍मूद परफॉर्मेंस का भरोसा देता है। फोन 12 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है। Moto G51 5G में 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्‍टोरेज मिलता है। एसडी कार्ड की मदद से स्‍टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी51 5जी फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके साथ फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो कि 20W Rapid चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 170.47x76.54x9.13mm और भार 208 ग्राम है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 120Hz display
  • IP52 rating
  • Near-stock Android software
  • No bloatware or third-party apps
  • कमियां
  • Average low light camera performance
  • Bulky and heavy
  • Gaming performance is not up to the mark
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480+
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »