Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play हुए लॉन्च, जानिए सारे फीचर

Motorola के Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। तीनों में Moto G6 Plus स्मार्टफोन सबसे पावरफुल और महंगा है। दूसरी तरफ Moto G6 और Moto G6 Play में समान आकार वाला डिस्प्ले, रैम दिए गए हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2018 12:09 IST
ख़ास बातें
  • Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play से उठा पर्दा
  • पिछले कई महीनों से लीक हो रही थीं फोन की जानकारियां
  • Moto G6 Plus स्मार्टफोन बाकी दो फोन से एक सीढ़ी ऊपर है

मोटो के नए स्मार्टफोन लॉन्च

इंतज़ार ख़त्म हुआ। Lenovo के अधिकार वाली Motorola के Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play स्मार्टफोन आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गए हैं। पिछले कई महीनों से इन्हें लेकर तरह-तरह की जानकारियां लीक हो रही थीं। तीनों में Moto G6 Plus स्मार्टफोन सबसे पावरफुल और महंगा है। मोटो जी6 प्ले और मोटो जी6 की तुलना में यह हैंडसेट बड़े डिस्प्ले, तेज़ प्रोसेसर और ज्यादा रैम के साथ आया है। वहीं, दूसरी तरफ Moto G6 और Moto G6 Play में समान आकार वाला डिस्प्ले, रैम दिए गए हैं। हालांकि, बैटरी क्षमता दोनों की अलग है। साथ ही कैमरे और प्रोसेसर में भी अंतर है। बता दें कि मोटो जी सीरीज़ के अलावा मोटोरोला ने Moto E5 Plus और Moto E5 Play से भी पर्दा उठा दिया है।
 

Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play कीमत

स्मार्टफोन की बिक्री ब्राज़ील में शुरू हो गई है। अगले महीने से ये अन्य अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में बिकने शुरू हो जाएंगे जिसमें भारत भी शामिल है। मोटो जी6 की कीमत 249 डॉलर (तकरीबन 16,500 रुपये) है। वहीं, मोटो जी6 प्ले की कीमत 199 डॉलर (तकरीबन 13,000 रुपये) है। Moto G6 Plus की कीमत 299 यूरो (तकरीबन 24,350 रुपये) रखी गई है। मोटो जी6 सीरीज़ भारत में कब रिलीज़ होगा? इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play स्पेसिफिकेशन

Moto G6 Plus में 5.93 इंच का डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली है। फोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। डुअल (नैनो) सिम वाले इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर काम करता है। इसका साथ देता है एड्रेनो 508 जीपीयू। जुगलबंदी के लिए दिए गए हैं 4 जीबी रैम। कैमरे की बात करें तो इसके रियर पर 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। रियर पर डुअल टोन लेंस एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी फ्लैश का लाभ भी यूज़र को मिलेगा।
 

moto g6 plus में हैं दो रियर कैमरे

फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी, हेडफोन जैक दिए गए हैं। मोटो जी6 प्लस की बैटरी 3200 एमएएच की है, यह टर्बोपावर तकनीक सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि 15 मिनट चार्जिंग में बैटरी 7 घंटे तक साथ निभाएगी। हैंडसेट का वज़न 165 ग्राम है।

अब बात Moto G6 की। Moto G6 में 5.7 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है, सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। इसका साथ देता है एड्रेनो 506 जीपीयू। फोन में 3 जीबी रैम दिए गए हैं। अपने बाकी साथी फोन की तरह ही, यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। फोन डुअल सिम है। कैमरे की बात करें तो हैंडसेट में 12 और 5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। Moto G6 में यूज़र को डुअल टोन, डुअल लेंस फ्लैश मिलेगा।
Advertisement
 

moto g6 में 5.7 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है

Moto G6 में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। यह 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से सभी बुनियादी विकल्प दिए गए हैं। हेडफोन जैक और सेंसर के साथ आने वाले फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी। यह टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आती है। फोन इंडिगो और सिल्वर रंग विकल्प में मिलेगा।

अगला फोन है Moto G6 Play , जिसमें 5.7 इंच का डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो भी 18:9 है। डिस्प्ले एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला है। फोन स्टॉक एंड्रॉयड 8.0 पर चलता है। इसमें डुअल सिम की सुविधा है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.4 गीगाहर्ट्ज़ है। यूज़र को इसमें 3 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिलेगी। स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, जो सिंगल एलईडी फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है।
 

moto g6 play की अहम खासियत है 4000 एमएएच की बैटरी

मोटो जी6 प्ले का ध्यान खींचती है इसकी 4000 एमएएच की बड़ी बैटरी। यह टर्बोचार्ज सपोर्ट के साथ आएगी। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, हेडफोन जैक दिए गए हैं। फोन इंडिगो और गोल्ड रंग वेरिएंट में आया है। इसका वज़न 173 ग्राम है।
Advertisement

बता दें कि Moto G6 और Moto G6 Plus के फ्रंट में डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिए गए हैं। जबकि, Moto G6 Play में यह पीछे की तरफ है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.