Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play स्मार्टफोन आज होंगे लॉन्च

Moto के प्रशंसकों के लिए आज इंतज़ार खत्म हो रहा है। Moto G6 की 'सस्ते' स्मार्टफोन वाली series आज ब्राज़ील में लॉन्च होगी। लंबे समय से मोटो के इन फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही थीं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2018 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Moto G6, Moto G6 Plus, Moto G6 Play आज देंगे दस्तक
  • मोटो के इन स्मार्टफोन की जानकारियां हो चुकी हैं लीक
  • लॉन्च से पहले लगाया गया है कीमत और फीचर का अंदाज़ा

मोटो जी6 सीरीज़ आज होगी लॉन्च

Moto के प्रशंसकों के लिए आज इंतज़ार खत्म हो रहा है। Moto G6 की 'सस्ते' स्मार्टफोन वाली series आज ब्राज़ील में लॉन्च होगी। लंबे समय से मोटो के इन फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही थीं। इस सीरीज़ में संभवत: Moto G6, Moto G6 Plus और Moto G6 Play स्मार्टफोन हो सकते हैं। बता दें कि जी6 और जी6 प्लस में जहां डुअल रियर कैमरे होंगे, वहीं जी6 प्ले सिंगल सेंसर के साथ दस्तक दे सकता है। ये स्मार्टफोन कम कीमत में फोन खरीदने वाले ग्राहकों को ख़ासा आकर्षित करेंगे। मोटो जी6 की कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर कई बार लीक हो चुके हैं।
 

Moto G6 की कीमत, स्पेसिफिकेशन

मोटो जी6 की कीमत $249 (तकरीबन 16,000 रुपये) हो सकती है। इसमें 5.7 इंच का मैक्स विज़न डिस्प्ले होने की चर्चा है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसका रिजॉल्यूशन फुल एचडी प्लस होगा। हैंडसेट उतना बेज़ललैस नहीं होगा, जितना आपको उम्मीद है। यह एक डुअल सिम फोन होगा, जो एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा। इसमें ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। रैम 4 जीबी दिए जा सकते हैं।

मोटो जी6 में 12 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के डुअल रियर कैमरे होंगे। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी दिया जा सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस दिया जाएगा। फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी, जो टर्बो चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में हेडफोन जैक, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और डिस्प्ले के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।  
 

Moto G6 Plus के स्पेसिफिकेशन

वहीं, गीकबेंच लिस्टिंग के मुताबिक, Moto G6 Plus में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। जुगलबंदी के लिए दिए जाएंगे 4 जीबी रैम।  Moto G6 Plus में 5.93 इंच का फुल एचडी प्लस आईपीएस डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगा और फोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 3200 एमएएच की बैटरी। हालांकि, पिछली लीक हुई जानकारी में कहा गया था कि हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी दिया जाएगा। इसके अलावा Moto G6 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की चर्चा है। इसमें एक 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल दिया जाएगा। साथ ही फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। Moto G6 Plus के बारे में कई जानकारियां लीक हुई हैं, जिससे फोन के डिज़ाइन के बारे में पता चला है। ध्यान देने वाली बात है कि इस फोन के बाकी 3 फोन से अलग होने की चर्चा है।
Advertisement
 

Moto G6 Play के स्पेसिफिकेशन

अब आते हैं Moto G6 Play पर।  लॉन्च से पहले सामने आए वीडियो में Moto G6 Play दिखाई दिया था। इस छोटे से हैंडस-ऑन वीडियो में सिंगल रियर कैमरा और 18:9  आस्पेक्ट रेशियो देखा गया था। साथ ही ऑनस्क्रीन बटन भी दिखे थे।

लीक हुए वीडियो का स्क्रीनशॉट स्लैशलीक पर देखा गया था। मोटो जी6 प्ले के लिए कहा जा चुका है कि हैंडसेट में 5.7 इंच का मैक्स विज़न डिस्प्ले होगा। साथ ही इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 427 हो सकता है। एड्रेनो 308 जीपीयू होने की भी संभावना है। कैमरे की बात करें तो फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। हालिया लीक की बात करें तो पता चला है कि फोन तीन रंग वेरिएंट - ब्लैक, गोल्ड, इंडिगो, रोज़ गोल्ड और सिल्वर में आएगा। इसके कैमरे में ब्यूटीफिकेशन मोड, ऐक्टिव फोटोज़, बेस्ट शॉट जैसे मोड भी शामिल हो सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Gorgeous design
  • Compact and well-built
  • Clean and feature-laden software package
  • Bad
  • Average cameras
  • Facial recognition is slow and inaccurate
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sleek and compact
  • Good battery life
  • Near-stock Android
  • Bad
  • Middling performance
  • Average cameras
  • Low-resolution display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 430

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.93 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 630

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto G6, Moto G6 Play, Moto G6 Plus, Motorola, Moto, Moto G6 Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.