8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Moto G50 5G फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Moto G50 5G स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 17,167 रुपये) है। यह फोन चीन में Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट, JD.com, और Tmall.com के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Moto G50 5G फोन, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

फोन का सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है

ख़ास बातें
  • Moto G50 में मौजूद है 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले
  • मोटो जी50 के बैक पैनल पर मौजूद है तीन कैमरे
  • यह फोन इससे पहले यूरोपियन मार्केट में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
Moto G50 5G स्मार्टफोन को चीन में कंपनी के किफायती 5जी स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। चीन से पहले यह स्मार्टफोन यूरोपियन मार्केट में दस्तक दे चुका है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, यह फोन 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर व 8 जीबी रैम से लैस है। इसके अलावा, फोटोग्राफी के लिए यह फोन तीन बैक कैमरों से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। लम्बे समय तक फोन के इस्तेमाल के लिए फोन में 5,000 एमएएच तक की बैटरी दी है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है।
 

Moto G50 5G price

Moto G50 5G स्मार्टफोन की कीमत चीन में CNY 1,499 (लगभग 17,167 रुपये) है, यह फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। यह फोन चीन में Lenovo की आधिकारिक वेबसाइट, JD.com, और Tmall.com के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
 

Moto G50 specifications

मोटो जी50 5जी स्मार्टफोन हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 11 पर काम करता है। इसमें 6.5 इंच का मैक्स विज़न एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) वाटरड्रॉप डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो, 269 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी और 85 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। Moto G50 5G फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है। फोन की स्टोरेज को आप 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए मोटो जी50 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा f/1.7 लेंस के साथ 48 मेगापिक्सल का है। सेटअप में f/2.4 लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

मोटो जी50 में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 15 वॉट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5जी, ब्लूटूथ वी5, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, Wi-Fi 802.11 ac और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन का डायमेंशन 165x75x9mm और भार 192 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Moto G50, Moto G50 Price, Moto G50 Specifications, Motorola
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 400 लीटर क्षमता वाला फ्रिज Xiaomi ने किया लॉन्च, 1 घंटे में ऑटोमेटिक ही बनाता है बर्फ! जानें कीमत
  2. अंतरिक्ष में होने वाली है टक्कर! चांद से टकराएगा 8700 किमी प्रतिघंटा रफ्तार वाला रॉकेट का हिस्सा
  3. 70 फीट चौड़ा एस्टरॉयड आज पहुंच रहा धरती के पास! तबाही का खतरा?
  4. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  5. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge, लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  6. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  7. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  8. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  9. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  10. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »