मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन फिर हुए लीक
ख़ास बातें
  • मोटो जी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है
  • हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है
  • इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा
विज्ञापन
कथित मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक बार फिर लीक हुए हैं। इस बार लीक की वजह बना बेंचमार्क और सिस्टम इंफॉर्मेशन ऐप सीपीयू-एज़ का स्क्रीनशॉट।

रिपोर्ट के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 403 पीपीआई है। यह स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल शाओमी रेडमी नोट 4 और लेनोवो पी2 जैसे स्मार्टफोन में किया गया है। हैंडसेट में 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज होने का दावा किया गया है। बेंचमार्क से पता चला है कि मोटो जी5 प्लस एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा। इसमें 12 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा मोटो जी5 प्लस को इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर भी लिस्ट किया गया है। इसमें हैंडसेट के लिए मोटो एक्सटी1685 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। गौर करने वाली बात है कि मोटो जी5 प्लस के बारे में लीक हुई जानकारियां पुरानी रिपोर्ट से मेल खाती हैं।

पिछले हफ्ते, मोटो जी5 प्लस का कथित रेंडर सावर्जनिक हो गया था। इससे पता चला था कि फिंगरप्रिंट सेंसर फ्रंट पैनल पर होगा और गोलाकार कैमरा पैनल पिछले हिस्से पर। मोटो "एम" लोगो को कैमरे के नीचे जगह दी गई है। प्रेस रेंडर से यह भी पता चला कि मोटो जी5 प्लस सिल्वर कलर में आएगा। कथित मोटो जी5 प्लस को हाल ही में रोमानिया की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया था। इसे 1,650 रॉन (करीब 26,500 रुपये) में लिस्ट किया गया। हालांकि, मोटो जी5 प्लस के वेबपेज को तुरंत ही हटा लिया गया। क्योंकि ऐसी खबरें आने लगीं कि लिस्टिंग फर्जी है।

लेनोवो के मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया जाने की उम्मीद है। कंपनी 26 फरवरी को एक इवेंट करने वाली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Motorola, Moto G5, Moto G5 Plus, Mobiles, Smartphone, Android, Lenovo, MWC, MWC 2017
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  4. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  5. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  6. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  7. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  8. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  9. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  10. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »