मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च

मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन आज होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
लेनोवो अपने मोटोरोला ब्रांड के मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन को बुधवार को लॉन्च करेगी। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। गौरतलब है कि लेनोवो ने मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के मौके पर बार्सिलोना में अपने मोटो जी5 और मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। हालांकि, मीडिया इनवाइट में सिर्फ मोटो जी5 प्लस का ज़िक्र है। मोटो जी को लॉन्च किया जाएगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है। अच्छी बात यह है कि कंपनी ने पहले ही साफ कर दिया है कि मोटो सीरीज के कई स्मार्टफोन की तरह यह भी एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।

अन्य मोटो डिवाइस की तरह लेनोवो के यह स्मार्टफोन भी किफायती दाम वाला है। मोटो जी5 प्लस की कीमत 229 यूरो (करीब 15,300 रुपये) से शुरू होती है।


मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में 5.2 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल)  डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 65 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी, 3 जीबी या 3 जीबी रैम वेरिएंट में आएगा। इंटरनल स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा जबकि 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी होगा।

कैमरे की बात करें तो मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल का 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा है जो डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग, अपर्चर एफ/1.7 और डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ आता है। मोटो जी5 प्लस में 3000 एमएएच की नॉन रिमूवेबल बैटरी है। बैटरी टर्बोपावर चार्जिंग सपोर्ट करती है जिसके 15 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक के इस्तेमाल की बैटरी मिलने का दावा किया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • कमियां
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  2. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  3. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  4. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  5. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  6. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  7. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  8. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  9. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  10. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »