मोटो जी5 प्लस के टॉप पांच फ़ीचर

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 15 मार्च 2017 14:38 IST
लेनोवो ने बुधवार को भारत में अपना मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। मोटोरोला मोटो जी5 प्लस की कीमत है। मोटो जी5 प्लस को बार्सिलोना में  एमडब्ल्यूसी 2017 में  मोटो जी5 स्मार्टफोन के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेश किया गया था।

(यह भी पढ़ें: मोटो जी5 प्लस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन)
Advertisement

क्या स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर के लिहाज़ से मोटो जी5 प्लस मिड-रेंज सेगमेंट के सफल स्मार्टफोन रेडमी नोट 4 को टक्कर देने की काबिलियत रखता है? जानें मोटो जी5 प्लस के टॉप फ़ीचर।


1) कैमरा
मोटो जी5 प्लस में 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। कंपनी का दावा है कि प्लस वेरिएंट में अपर्चर एफ/1.7, डुअल ऑटोफोकस, 4के वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल एलईडी फ्लैऐश के साथ 'द मोस्ट एडवांस्ड' रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी लेने के लिए 5 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

1) गूगल असिस्टेंट
मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन में गूगल असिस्टेंट फ़ीचर के लिए सपोर्ट दिया गया है। गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित डिजिटल असिस्टेंट को इससे पहले सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन तक ही सीमित रखा गया था। गूगल असिस्टेंट को सवाल पूछने के दौरान सटीक जवाब देने और जानकारी को समझने की शआनदार क्षमता के चलते आलोचकों के साथ-साथ यूज़र द्वारा भी ख़ूब सराहा गया है। गूगल असिस्टेंट को ऐप्पल के सिरी का प्रतिद्वंदी माना जा रहा है। और समय के साथ लगातार हो रहे सुधार की वजह से माना जा रहा है कि यह आने वाले समय में और ज्यादा बेहतर होगा।
Advertisement

लेनोवो के मुताबिक, मोटो जी5 प्लस में यह फ़ीचर अपडेट के ज़रिए बाद में आएगा। कंपनी ने एक ईमेल में कहा, "मोटो जी5 प्लस गूगल असिस्टेंट को सपोर्ट करेगा। हालांकि, यह फ़ीचर फोन में पहले से नहीं मौज़ूद रहेगा। यूज़र को प्ले स्टोर अपडेट के ज़रिए यह फ़ीचर मिलेगा। इसे गूगल द्वारा रोल आउट किया जाएगा।"

3) मोटो डिस्प्ले
Advertisement
मोटो जी5 प्लस स्मार्टफोन कंपनी के मोटो डिस्प्ले के साथ आता है, जिससे यूज़र अपने फोन को अनलॉक किए बिना ही नोटिफिकेशन को प्रिव्यू कर सकते हैं। यह फ़ीचर उस समय काम का साबित होता है जब यूज़र अपने डिवाइस को अनलॉक किए बिना ही अप-टू-डेट रहना चाहते हैं।

4) वन बटन नैव
मोटो जी5 प्लस एक वन बटन नैव फ़ीचर के साथ आता है, जिससे यूज़र फोन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर को इस्तेमाल कर स्क्रीन के जरिए ही नेविगेट कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि कंपनी ने हर बार स्क्रीन के जरिए नेविगेट करने के लिए अपने अंगूठे या उंगली को खींचे बिना फोन को ज्यादा आसानी से इस्तेमाल बनाने के लिए यह बटन दिया है।

5) मोटो एक्शन्स
मोटो एक्शन्स के साथ यूज़र अपने सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले फ़ीचर को सामान्य जेस्चर की मदद से बिना किसी बटन को टच किए ही पा सकते हैं। आप कैमरा ऐप को खोलने के लिए स्मार्टफोन को ट्विस्ट कर सकते हैं या फिर फ्लैश लाइट जलाने के लिए दो बार डाउन कर सकते हैं।

मोटो जी5 प्लस के 3 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।  स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent build quality
  • Turbo charging support
  • Near-stock Android Nougat experience
  • Quick fingerprint sensor
  • Bad
  • Heating issues
  • No LED indicator
  • Loudspeaker not very good
  • Low-light camera performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.