मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस और मोटो जी (जेन 3) के बीच क्या है फ़र्क?

मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस और मोटो जी (जेन 3) के बीच क्या है फ़र्क?
विज्ञापन
मोटोरोला की मोटो जी सीरीज की लोकप्रियता से हर कोई वाक़िफ है। कंपनी ने पिछले साल दावा किया था कि उसने भारत में 56 लाख यूनिट बेचे हैं। इन आंकड़ों में सबसे बड़ा योगदान मोटो जी सीरीज का था।

हाल ही मोटोरोला ने मोटो जी सीरीज के चौथा हैंडसेट मोटो जी4 प्लस के साथ मोटो जी4 को लॉन्च किया था। दोनों ही हैंडसेट भारत में उपलब्ध हैं। नया मोटो जी4 हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए मोटो जी (जेन 3) का अपग्रेडेड वेरिएंट है। आज हम मोटो जी4, मोटो जी4 प्लस और मोटो जी (जेन 3) की तुलना करेंगे। हमारी कोशिश यह जानने की है कि इन तीनों हैंडसेट में मुख्य अंतर क्या है। आपको बता दें कि पुराना मोटो जी (जेन 3) हैंडसेट अब भी मार्केट में उपलब्ध है।

(तुलना: मोटो जी4 बनाम मोटो जी4 प्लस बनाम मोटो जी जेन 3)

पिछले साल लॉन्च किए गए मोटोरोला मोटो जी (जेन 3) में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया था, साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू दिया गया था। नए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर दिए गए हैं और ग्राफिक्स के लिए मौजूद हैं एड्रेनो 405 जीपीयू। मोटो जी (जेन 3) 1 जीबी और 2 जीबी रैम के विकल्प के साथ आता है। मोटो जी4 प्लस में भी आपको 2 जीबी और 3 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा। हालांकि, मोटो जी4 का एक मात्र 2 जीबी रैम वाला वेरिएंट है।

नए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलते हैं जबकि मोटो जी (जेन 3) लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप के साथ आया था। लेनोवो की स्वामित्व वाली इस कंपनी ने मार्च महीने मोटो जी (जेन 3) के लिए एंड्रॉयड मार्शमैलो का अपडेट रिलीज किया था।
स्टोरेज की बात करें तो मोटो जी (जेन 3) में 8 जीबी और 16 जीबी का विकल्प मिलता है। इसमें 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौजूद है। मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस के साथ आप 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। मोटो जी4 सिर्फ 16 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जबकि मोटो जी4 प्लस में आप 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज के बीच चुन पाएंगे।

स्क्रीन की बात करें तो मोटो जी (जेन 3) में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है और मोटो जी4 व मोटो जी4 प्लस में 5.5 इंच के अपग्रेडेड फुल-एचडी डिस्प्ले हैं। मोटो जी (जेन 3) और मोटो जी4 के रियर कैमरे 13 मेगापिक्सल के हैं। इनके साथ डुअल एलईडी फ्लैश भी दिए गए हैं। दूसरी तरफ, मोटो जी4 प्लस के प्राइमरी कैमरे का सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह लेज़र ऑटो-फोकस और पीडीएएफ जैसी नई तकनीक से लैस हैं। तीनों ही स्मार्टफोन के फ्रंट कैमरे 5-5 मेगापिक्सल के हैं।

मोटो जी (जेन 3) की अहम खासियत यह है कि इसे आईपीएक्स7 सर्टिफिकेशन प्राप्त है, यानी यह वाटर रेसिस्टेंट है। मोटोरोला ने इस बार मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस में वाटर रेपेलेंट फ़ीचर दिया गया है।

मोटो जी (जेन 3) में 2470 एमएएच की बैटरी होती है। वहीं, नए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस हैंडसेट 3000 एमएएच की बैटरी से लैस हैं। नए मोटो जी4 और मोटो जी4 प्लस हैंडसेट फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करते हैं। इनके साथ आपको एक टर्बो पावर चार्जर भी मिलता है। दावा किया गया है कि इस चार्जर से मात्र 15 मिनट के अंदर 6 घंटे का पावर मिलेगा।

मोटो जी परिवार में नया बदलाव फिंगरप्रिंट स्कैनर के रूप में किया गया है। यह हार्डवेयर फ़ीचर अब मोटो जी4 प्लस का हिस्सा है। अफसोस की बात यह है कि यह फ़ीचर सिर्फ मोटो जी4 प्लस तक सीमित है।

अब बात कीमत की। मोटोरोला मोटो जी4 को भारत में 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। मोटो जी4 प्लस का 2 जीबी रैम/ 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 13,499 रुपये में उपलब्ध है और 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में।

मोटो जी (जेन 3) को हाल ही में अमेज़न इंडिया पर 9,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। यह कीमत 8 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिेएंट की है। 16 जीबी वाला मॉडल 10,999 रुपये में उपलब्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »