Moto G10 Power भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Moto G10 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है।

Moto G10 Power भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च, इस दिन होगी सेल

Moto G10 Power की भारत में कीमत 9,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Moto G10 Power को भारत में 9,999 रुपये में लॉन्च कर दिया गया है
  • फोन 6,000mAh बैटरी से लैस आता है
  • इसकी पहली सेल 16 मार्च को दोपहर 12 बजे शुरू होगी
विज्ञापन
Motorola ने Moto G10 Power को लॉन्च कर दिया है। जैसा कि नाम से पता चलता है फोन Moto G9 Power का अपग्रेड मॉडल है, जिसे पिछले साल दिसंबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि फोन पिछले मॉडल की तुलना में सस्ता है और हल्के स्पेसिफिकेशन्स लेकर आता है। इसमें पिछले मॉडल की तरह 6,000mAh बैटरी मिलती है। Lenovo के स्वामित्व वाली कंपनी ने इसमें Snapdragon 460 चिपसेट इस्तेमाल किया है। फोन 4GB रैम और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस आता है। Moto G10 Power में आपको Android 11 आउट-ऑफ-द-बॉक्स मिलता है। मोटो जी10 पावर की भारत में कीमत और इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें। 
 

Moto G10 Power price in India, availability

Moto G10 Power के एकमात्र 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। फोन को ऑरोरा ग्रे और ब्रीज़ ब्लू रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया है। मोटो जी10 पावर की पहली सेल 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। सेल के समय यूज़र्स को बैंक डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स मिलने की भी संभावना है।

 

Moto G10 Power specifications

डुअल-सिम (नैनो) मोटो जी10 पावर एंड्रॉयड 11 पर काम करता है और इसमें 6.51-इंच का HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग के साथ आता है। Moto G10 Power में ऑक्टा-कोर Snapdragon 460 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 610 जीपीयू और 4GB रैम के साथ जुड़ा है।

Moto G10 Power में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।

Moto G10 Power में 64GB स्टोरेज मिलती है और फोन हाईब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है, जिसके जरिए स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है। इसमें 6,000mAh बैटरी मिलती है, जो 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। बॉक्स के अंदर कंपनी 20W चार्जर भी देती है। फोन IP52 वाटर रिपेलेंट सर्टिफिकेशन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VOLTE, ब्लूटूथ 5.0, डुअल-बैंड वाई-फाई, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में FM रेडियो भी मिलता है।

Moto G10 Power का डायमेंशन 75.7x165.2x9.19mm और वज़न 220 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Built well
  • Excellent battery life
  • Clean UI, useful customisations
  • Cameras are decent in daylight
  • IP52 water resistance
  • कमियां
  • Average display quality
  • Weak low-light camera performance
  • SoC is underpowered
डिस्प्ले6.51 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  3. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  4. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  5. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  6. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  7. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  8. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  9. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  10. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »