7,000mAh की बैटरी के साथ भारत में लॉन्च होगा Moto G06 Power, Flipkart के जरिए बिक्री

फ्लिपकार्ट पर Moto G06 Power के लिए बनाी गई एक माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के 7 अक्टूबर को लॉन्च की जानकारी दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 18:01 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 7 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 होगा
  • इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल कैमरा दिया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Mototola ने पिछले महीने Moto G06 Power को पेश किया था। IFA में इसके साथ Moto G06 और Moto Edge 60 Neo को भी लाया गया था। कंपनी ने बताया है कि Moto G06 Powe को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। देश में इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। 

फ्लिपकार्ट पर Moto G06 Power के लिए बनाी गई एक माइक्रोसाइट पर इस स्मार्टफोन के 7 अक्टूबर को लॉन्च की जानकारी दी गई है। इसे ब्लू, ग्रीन और ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में वीगन लेदर फिनिश दी जाएगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G81 होगा। यह Moto Gestures को भी सपोर्ट करेगा, जिससे यूजर्स ट्विस्ट जेस्टर का इस्तेमाल कैमरा को ओपन करने के लिए कर सकेंगे। 

इस स्मार्टफोन में 6.88 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और Corning's Gorilla Glass 3 प्रोटेक्शन के साथ होगा। इसमें Dolby Atmos के सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर्स होंगे। Moto G06 Power की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का क्वाड पिक्सल कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। 

Moto G06 Power के इंटरनेशनल वेरिएंट में 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। यह Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। हाल ही में Motorola ने Edge 60 Neo को लॉन्च किया था। यह कंपनी की Edge सीरीज में नया स्मार्टफोन है। कंपनी ने पिछले वर्ष Edge 50 Neo को पेश किया था। इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच फ्लैट pOLED LTPO डिस्प्ले है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 और 12 GB का RAM दिया गया है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  7. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  8. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  9. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  10. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.