Moto E4 Plus नए अवतार में लॉन्च, जानें क्या है खास

Moto E4 Plus का ऑक्सफोर्ड ब्लू कलर वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में उपलब्ध है। इस हैंडसेट की लॉन्च कीमत 9,999 रुपये है

विज्ञापन
Shekhar Thakran, अपडेटेड: 21 सितंबर 2017 13:50 IST
ख़ास बातें
  • मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन को ऑक्सफोर्ड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया गया
  • यह वेरिएंट भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा
  • एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 9,499 रुपये में उपलब्ध
लेनोवो ब्रांड ने भारत में मोटो ई4 प्लस स्मार्टफोन को ऑक्सफोर्ड ब्लू रंग में उपलब्ध कराया है। पुराने वेरिएंट की तरह नए रंग वाला यह वेरिएंट भी सिर्फ एक रैम और स्टोरेज स्पेसिफिकेशन में आता है। ग्राहकों को यह वेरिएंट भी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ मिलेगा। Moto E4 Plus का ऑक्सफोर्ड ब्लू कलर वेरिएंट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर 500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में उपलब्ध है। इस हैंडसेट की लॉन्च कीमत 9,999 रुपये है। याद रहे कि इस हैंडसेट को भारत में जुलाई महीने में फाइन गोल्ड और आइरन ग्रे रंग में लॉन्च किया गया था। ये दोनों वेरिएंट भी फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डेज़ सेल में सस्ते में उपलब्ध हैं।

Moto E4 Plus का सबसे अहम फीचर इसकी 5000 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।
Advertisement
 

मोटो ई4 प्लस के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Moto E4 Plus 5.5 इंच के एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ आएगा। प्लस वेरिएंट में मीडियाटेक एमटीके6737एम प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसकी बैटरी 5000 एमएएच की है। कैमरे की बात करें तो मोटो ई4 प्लस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं, फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। कंपनी ने फोन मे एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया है।
 
फोन में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। मोटो ई4 प्लस की सबसे अहम ख़ासियत है 5000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एन, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, जीपीएस, ब्लूटूथ 4.1 और 4जी सपोर्ट करता है। फोन का डाइमेंशन 155x77.5x9.55 मिलीमीटर और वज़न 181 ग्राम है। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.