• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • डेस्कटॉप से ज्यादा मोबाइल पर किया जा रहा है इंटरनेट का इस्तेमालः रिपोर्ट

डेस्कटॉप से ज्यादा मोबाइल पर किया जा रहा है इंटरनेट का इस्तेमालः रिपोर्ट

डेस्कटॉप से ज्यादा मोबाइल पर किया जा रहा है इंटरनेट का इस्तेमालः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • इंटरनेट इस्तेमाल के लिए मोबाइल का इस्तेमाल 51.3 प्रतिशत होता है
  • वहीं डेस्कटॉप की हिस्सेदारी इंटरनेट इस्तेमाल के लिए 48.7 प्रतिशत है
  • अमेरिका और ब्रिटेन में डेस्कटॉप पर ही ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल होता है
विज्ञापन
टेक्नोलॉजी की दुनिया में स्मार्टफोन का दबदबा लगातार बढ़ रहा है। इंटरनेट बिज़नेस अब ज्यादातर मोबाइल एक्सक्लूसिव होता जा रहा है क्योंकि अधिकतर यूज़र हाथ में आ सकने वाले डिवाइस के जरिए वेब एक्सेस करना चाहते हैं। अब, एक ताजा अध्ययन में पता चला है कि पहली बार दुनियाभर में अक्टूबर में डेस्कटॉप की अपेक्षा मोबाइल और टैबलेट पर ज्यादा इंटरनेट इस्तेमाल किया गया।

वेब एनाटिक्स कंपनी स्टैटकाउंटर का दावा है कि इंटरनेट इस्तेमाल करने में मोबाइल और टैबलेट का हिस्सा 51.3 प्रतिशत जबकि डेस्कटॉप का हिस्सा 48.7 प्रतिशत रहा। यह आंकड़ा अक्टूबर में दुनियाभर का है। इसके अलावा कंपनी ने एक ग्राफ भी साझा किया जिससे पता चलता है कि डेस्कटॉप पर इंटरनेट इस्तेमाल में लगातार गिरावट आई है जबकि 2009 से मोबाइल फोन पर वेब ब्राउज़िंग में लगातार बढ़त देखी गई है।  

हालांकि मोबाइल पर इंटरनेट इस्तेमाल करने का आंकड़ा ज्यादा है लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन में डेस्कटॉप अभी भी अव्वल है। अमेरिका में मोबाइल और टैबलेट पर 42 प्रतिशत इंटरनेट इस्तेमाल के मुताबले डेस्कटॉप पर अभी भी 58 प्रतिशत इंटरनेट इस्तेमाल किया गया। वहीं ब्रिटेन में इंटरनेट इस्तेमाल करने में डेस्कटॉप की हिस्सेदारी 56 प्रतिशत है जबकि मोबाइल और टैबलेट की हिस्सेदारी 44.4 प्रतिशत। भारत जैसे देशों में जहां जनसंख्या ज्यादा है लोग मोबाइल के जरिए ही ऑनलाइन हो सकते हैं और इसलिए इंटरनेट की सबसे ज्यादा खपत मोबाइल व टैबलेट के जरिए हो रही है।

स्टैट काउंटर के सीईओ ने बताया, ''छोटे व्यापारियों, ट्रेडर और पेशेवरों के लिए यह जागने की घड़ी है ताकि वे अपनी वेबसाइट मोबाइल फ्रेंडली बना सकें। कई पुरानी वेबसाइट अभी भी मोबाइल के योग्य नहीं हैं।''

इसके अलावा उन्होंने मोबाइल की जरूरत के बारे में बताया कि गूगल ने सर्च रिज़ल्ट में भी मोबाइल फ्रेंडली साइट दिखाना शुरू कर दिया है। गूगल ने हाल ही में आने वाले समय में सर्च रिज़ल्ट के लिए प्राइमरी मोबाइल इंडेक्स बनाने की घोषणा की थी। डेस्कटॉप इंजन भी चलता रहेगा लेकिन मोबाइल इंडेक्स को ज्यादा प्राथमिकता दी जाएगी और इसे समय-समय पर अपडेट भी किया जाता रहेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobile Internet, Desktop Internet, Google, Internet, Mobiles
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »