• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Micromax भारत में दिसंबर के मध्य में नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, चाइनीज कंपनियों को देगी टक्कर!

Micromax भारत में दिसंबर के मध्य में नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, चाइनीज कंपनियों को देगी टक्कर!

Micromax कंपनी नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड ने पिलहाल नए स्मार्टफोन्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन फ्रेश लीक में सामने आया है कि माइक्रोमैक्स नए स्मार्टफोन्स को मिड-दिसबंर में लॉन्च कर सकती है।

Micromax भारत में दिसंबर के मध्य में नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, चाइनीज कंपनियों को देगी टक्कर!
ख़ास बातें
  • Micromax के आगामी फोन 15 दिसंबर को हो सकते हैं लॉन्च
  • Micromax In 2b जून में हुआ था लॉन्च
  • Micromax In Note 1 Pro फोन गीकबेंच पर हुआ था लिस्ट
विज्ञापन
Micromax कंपनी नए स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है। भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड ने पिलहाल नए स्मार्टफोन्स से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन फ्रेश लीक में सामने आया है कि माइक्रोमैक्स नए स्मार्टफोन्स को मिड-दिसबंर में लॉन्च कर सकती है। बता दें, कंपनी ने पिछले काफी समय से कोई डिवाइस लॉन्च नहीं किया है। कंपनी ने आखिरी फोन जून महीने में Micromax In 2b के रूप में लॉन्च किया था, जिसमें Unisoc T610 प्रोसेसर, रियर माउंटिड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5,000 एमएएच की बैटरी शामिल थी। यह फोन Micromax In 1b का सक्सेसर था।

टिप्सटर Hridesh Mishra (@HkMicromax) ने ट्वीट कर नए Micromax स्मार्टफोन आगमन की जानकारी दी। टिप्सटर के अनुसार, भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन 15 दिसंबर को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। फिलहाल फोन के नाम और उनके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी साफ नहीं है।

पहले सामने आया था कि माइक्रोमैक्स कंपनी अपनी IN सीरीज़ में Micromax In Note 1 Pro नाम का फोन लेकर आने वाली है। यह कथित फोन गीकबेंच साइट पर मॉडल नंबर E7748 के साथ स्पॉट किया गया था, जिसमें फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी सामने आई थी। यह फोन MediaTek MT6785 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो फोन में 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम मिलेगा।

गीकबेंच साइट पर माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो फोन का सिंगल-कोर स्कोर 519 हैं, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1673 था। फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह एंड्रॉयड 11 पर काम करेगा। फिलहाल साफ नहीं है कि कंपनी इस फोन को दिसंबर में लॉन्च करेगी।

जैसे कि हमने बताया कंपनी ने जून महीने में Micromax In 2b स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत 7,999 रुपये थी। यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता था।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Smooth and bloat-free software
  • Good gaming performance
  • कमियां
  • Average cameras
  • Slow charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी610
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Micromax, Micromax In Note Pro, Micromax In 2b
नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 95 किमी रेंज के साथ Urtopia Carbon Atom ई-बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  2. Red Magic Tablet 5 Pro होगा 8300mAh बैटरी के साथ 30 जून को लॉन्च, जानें खास बातें
  3. Samsung Galaxy M47 5G होने जा रहा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा के साथ, प्राइस हुआ लीक!
  4. Oppo का 200MP कैमरा वाला फोन खरीदें 14 हजार सस्ता, धमाका स्मार्टफोन डील!
  5. ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
  6. Redmi Note 17 5G में 120Hz डिस्प्ले के साथ मिल सकता 50MP मेन कैमरा! फीचर्स लीक
  7. Moto Pad 70 Pro टैबलेट भारत में लॉन्च, 10200mAh बैटरी, 3.5K डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  8. iQOO 16T जल्द हो सकता है लॉन्च, बड़े डिस्प्ले का खुलासा
  9. 14 साल बाद लौट रहा Nokia Asha 305, HMD नए अंदाज में कर सकती है लॉन्च!
  10. Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »