Rs 7,999 वाले Micromax In 2b फोन की सेल आज से, ऐसे पाएं 1 हज़ार रुपये की छूट...

Micromax In 2b की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है

Rs 7,999 वाले Micromax In 2b फोन की सेल आज से, ऐसे पाएं 1 हज़ार रुपये की छूट...

फोन की सेल Flipkart और Micromaxinfo.com पर आयोजित की जाएगी

ख़ास बातें
  • Micromax In 2b की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • माइक्रोमैक्स इन 2बी में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • Flipkart Big saving days sale के दौरान फोन होगा खरीद के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
Micromax In 2b स्मार्टफोन की सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। यह फोन जुलाई महीने के अंत में लॉन्च किया गया था, जो कि मौजूदा Micromax In 1b का सक्सेसर है। लेटेस्ट स्मार्टफोन फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो यह फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है, जिसमें Unisoc T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन में 6 जीबी रैम मौजूद है। माइक्रोमैक्स इन 2बी फोन को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, जबकि कलर के मामले में आपको तीन विकल्प मिलने वाले हैं। फोन की सेल Flipkart और Micromaxinfo.com पर आयोजित की जाएगी।
 

Micromax In 2b price in India, availability offer

Micromax In 2b की सेल Flipkart पर Big saving days sale के दौरान और Micromaxinfo.com के माध्यम से आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। भारत में फोन की कीमत 7,999 रुपये से शुरू होती है, यह दाम फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 8,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है। सेल ऑफर की बात करें, तो ICICI और Axis बैंक कार्डधारकों को स्मार्टफोन खरीद पर 1,000 रुपये तक का इस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।
 

Micromax In 2b specifications

डुअल-सिम (नैनो) माइक्रोमैक्स इन 2बी एंड्रॉयड 11 पर चलता है। इसमें 6.52 इंच का एचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स, 89 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन में Unisoc T610 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 6 जीबी रैम मिलता है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी बढ़ाया जा सकता है।
 
micromax
फोटोग्राफी के लिए माइक्रोमैक्स इन 2बी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। कैमरा फीचर्स की बात करें, तो इसमें नाइट मोट, बैकग्राउंड पोट्रेट, ब्लूटी मोड, मोशन फोटो, प्ले एंड पॉज़ वीडियो शूट और पुच एचडी फ्रंट एंड बैक रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।

Micromax In 2B में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 160 घंटो तक का म्यूज़िक प्लेबैक, 20 घंटो तक की वेब ब्राउज़िंग, 15 घंटों तक की वीडियो स्ट्रीमिंग और 50 घंटों तक का टॉकटाइम प्रदान करेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में डुअल VoWiFi, डुअल VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ वी5 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट फोन में सिक्योरिटी के लिए फेस आईडी सपोर्ट दिया गया है। सेंसर में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर शामिल है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Smooth and bloat-free software
  • Good gaming performance
  • कमियां
  • Average cameras
  • Slow charging
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरयूनिसोक टी610
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »