• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 4GB रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Micromax In note 1 Pro फोन गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च!

4GB रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Micromax In note 1 Pro फोन गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च!

लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि Micromax के आगामी स्मार्टफोन का नाम Micromax In Note 1 Pro होगा। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर E7748_64 के साथ लिस्ट है। कथित गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर से लैस होगा।

4GB रैम और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Micromax In note 1 Pro फोन गीकबेंच पर लिस्ट, जल्द हो सकता है लॉन्च!
ख़ास बातें
  • Micromax In note 1 Pro में मिल सकती है 4 जीबी रैम
  • माइक्रोमैक्स इन नोट 1 प्रो में मिल सकता है मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर
  • मॉडल नंबर E7748_64 के साथ गीकबेंच पर लिस्ट है फोन
विज्ञापन
Micromax In note 1 Pro स्मार्टफोन जल्द ही IN सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा सकता है, जिसकी जानकारी गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए सामने आई है। यह फोन मौजूदा Micromax In note 1 स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा, जिसे पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था। कथिक गीकबेंच लिस्टिंग के जरिए आगामी स्मार्टफोन से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई है, जिसमें फोन के मॉडल नंबर से लेकर फोन के प्रोसेसर तक की जानकारी शामिल है। बता दें, माइक्रोमैक्स इन नोट 1 स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर से लैस था। वहीं, लेटेस्ट स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर के साथ दस्तक दे सकता है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें, तो लेटेस्ट गीकबेंच लिस्टिंग से कंफर्म होता है कि Micromax के आगामी स्मार्टफोन का नाम Micromax In Note 1 Pro होगा। लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर E7748_64 के साथ लिस्ट है। कथित गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं, यह फोन 4 जीबी रैम से लैस होगा। गीकबेंच साइट पर फोन का सिंगल-कोर स्कोर 519 प्वाइंट्स हैं, जबकि मल्टी-कोर स्कोर 1673 प्लाइंट्स हैं।

कथित गीकबेंच लिस्टिंग से अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही लॉन्च हो सकता है। उम्मीद की जा सकती है कि यह फोन मौजूदा Micromax In Note 1 की तुलना में अपग्रेड फीचर्स से लैस होगा। बात यदि माइक्रोमैक्स अन नोट 1 के फीचर्स की करें, तो वो कुछ इस प्रकार हैं-
 

Micromax In Note 1 specifications

डुअल-सिम माइक्रोमैक्स इन नोट 1 एंड्रॉयड 10 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा वाइड-एंगल लेंस से लैस है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर्स दिए गए हैं। एक मैक्रो शॉट और दूसरा डेप्थ कैप्चर करने के लिए। कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मौज़ूद है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Micromax In Note 1 स्मार्टफोन 16 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर से लैस है। सेल्फी कैमरा सेंसर आम फोटो और वीडियो के अलावा जिफ शूट करने में भी सक्षम है।

माइक्रोमैक्स इन नोट 1 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है।  इसे माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौज़ूद है। इसके अलावा हैंडसेट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Clean UI, stock Android
  • Decent battery life
  • Good performance
  • कमियां
  • Below-average camera performance
  • Doesn’t feel polished
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »