Micromax Evok Dual Note में हैं दो रियर कैमरे, कीमत 10,000 रुपये से कम

Micromax ने शुक्रवार को इवोक डुअल नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस हैंडसेट की अहम खासियत सोनी सेंसर से लैस दो रियर कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में सेल्फी फ्लैश भी है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और यह मंगलवार मध्यरात्रि से उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अगस्त 2017 14:58 IST
ख़ास बातें
  • माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी
  • इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू होगी
  • इसके दो रैम वेरिएंट हैं- 3 जीबी और 4 जीबी रैम
Micromax ने शुक्रवार को इवोक डुअल नोट स्मार्टफोन लॉन्च किया। इस हैंडसेट की अहम खासियत सोनी सेंसर से लैस दो रियर कैमरे हैं। इसके अलावा फोन में सेल्फी फ्लैश भी है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेगा और यह मंगलवार मध्यरात्रि से उपलब्ध होगा। बता दें कि इसी दिन कंपनी अपने माइक्रोमैक्स कैनवस इनफिनिटी स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। नए हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप की मदद से यूज़र फोटो शूट करने के बाद रियल टाइम रीफोकस विकल्प को इस्तेमाल में ला सकेंगे।
 

Micromax Evok Dual Note की भारत में कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर

माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट की भारत में कीमत 9,999 रुपये से शुरू होगी। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट पर मंगलवार मध्यरात्रि से शुरू होगी। इसके दो रैम वेरिएंट हैं- 3 जीबी और 4 जीबी रैम। हालांकि, अभी सिर्फ शुरुआती मॉडल की कीमत का खुलासा हुआ है। लॉन्च ऑफर में आइडिया का प्लान (443 रुपये में 3 महीने के लिए 84 जीबी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग), एक्सचेंज पर 11,000 रुपये तक की छूट और ईएमआई विकल्प शामिल हैं। हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट हैं- गोल्ड और प्रसियन ब्लू (सिर्फ 4 जीबी मॉडल में)।
Advertisement

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें।)

Micromax Evok Dual Note के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ 3 जीबी या 4 जीबी रैम का विकल्प है। डुअल रियर कैमरा सेटअप 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इनमें से एक सोनी आईएमएक्स258 सेंसर है। इसके साथ डुअल टोन एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। माइक्रोमैक्स इवोक डुअल नोट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश, 78.4 वाइड एंगल लेंस और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है।

इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है। और ज़रूरत पड़ने पर Micromax Evok Dual Note में 64 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ओटीजी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 260 घंटे तक की स्टैंडबाय टाइम और 11 घंटे तक की टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। कंपनी ने मेटल बैककवर के बारे में भी बताया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.