• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Micromax के ख़ास डिस्प्ले वाले हैंडसेट का टीज़र ज़ारी, मंगलवार को होगा लॉन्च

Micromax के ख़ास डिस्प्ले वाले हैंडसेट का टीज़र ज़ारी, मंगलवार को होगा लॉन्च

माइक्रोमैक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आने वाले कैनवस इनफिनिटी स्मार्टफोन के बारे में लॉन्च से पहले लगातार खुलासे कर रही है। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को मंगलवार को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। और इसमें एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा।

Micromax के ख़ास डिस्प्ले वाले हैंडसेट का टीज़र ज़ारी, मंगलवार को होगा लॉन्च
विज्ञापन
माइक्रोमैक्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने आने वाले कैनवस इनफिनिटी स्मार्टफोन के बारे में लॉन्च से पहले लगातार खुलासे कर रही है। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता ने पहले ही खुलासा कर दिया है कि इस स्मार्टफोन को मंगलवार को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। और इसमें एक बेज़ल-लेस डिस्प्ले होगा।

कई सारे ट्वीटर करके माइक्रोसॉफ्ट के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से हैंडसेट के बारे में लगातार जानकारी का खुलासा किया जा रहा है. लेटेस्ट ट्वीट में कहा गया है, "Your smartphone experience is about to get a notch higher," और हैशटैग "expand your view" व "Canvas Infinity" का इस्तेमाल भी किया गया है। इसके अलावा, कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन से जुड़ी नोटिफिकेशन पाने के इच्छुक यूज़र के लिए एक अलग पेज बनाया है जहां साइन-अप किया जा सकता है।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें।)

माइक्रोमैक्स द्वारा अपनी कैनवस इनफिनिटी सीरीज़ में कई सारे स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है। कंपनी सैमसंग के हाई-एंड स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ को टक्कर देगी।

इससे पहले माइक्रोमैक्स द्वारा भेजी गई टीज़र इमेज से पुष्टि होती है कि नई माइक्रोमैक्स इनफिनिटी सीरीज़ में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले होगा। टीज़र में टैगलाइन है, "Let's put a number to infinity" और इसके साथ ही स्मार्टफोन की तस्वीर और भारत में लॉन्च की तारीख़ का ज़िक्र है। माइक्रोमैक्स की इनफिनिटी स्मार्टफोन सीरीज़ के सभी फोन में पतले बेज़ल होंगे। और इन फोन को अपने डिवाइस को अधिकतर मल्टीमीडिया के लिए इस्तेमाल करने वाले यूज़र को ध्यान में रखकर बनाया जा सकता है। इन फोन में आगे की तरफ़ होम बटन नहीं होंगे। और पूरी इनिफिनिटी रेंज में ऑन-स्क्रीन नेविगेशन बटन दिए जाएंगे।

बता दें कि, माइक्रोमैक्स की इनफिनिटी सीरीज़ पहली नहीं होगी, जिसके तहत बजट दाम में उपभोक्ताओं को बड़े स्क्रीन डिज़ाइन वाले फोन पेश किए जा रहे हैं। हाल ही में एलजी ने भारत में फुलविज़न डिस्प्ले के साथ 14,990 रुपये में क्यू6 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। एलजी क्यू6 की सबसे अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 5.5 इंच फुलविज़न डिस्प्ले जिसमें 18:9 का आस्पेक्ट रेशियो और घुमावदार किनारे हैं। इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फ़ीचर भी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  6. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  7. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  8. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  9. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  10. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »