माइक्रोमैक्स कैनवस 5 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 नवंबर 2015 13:56 IST
माइक्रोमैक्स ने गुरुवार को नया कैनवस 5 फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया। यह हैंडसेट 2013 में लॉन्च किए गए कैनवस 4 का अपग्रेडेड वर्ज़न है। इस हैंडसेट की कीमत 11,999 रुपये है।

कैनवस 4 की तुलना में माइक्रोमैक्स कैनवस 5 पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा रैम, बेहतर डिस्प्ले और बड़ी बैटरी से लैस है। हालांकि, फ्रंट और रियर कैमरे के सेंसर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हैंडसेट में फोटो प्रोसेसिंग की तकनीक को बेहतर किया गया है और कई नए कैमरा फ़ीचर भी शामिल किए  गए हैं।

कैनवस 5 एक डुअल सिम डिवाइस (जीएसएम+जीएसएम) है जो आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। यह 5.2 इंच (1080x1920 पिक्सल) के फुल-एचडी डिस्प्ले के साथ आएगा जो 2.5डी कर्व्ड टच पैनल से लैस है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है।

हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6753 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी का रैम दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 एमपी2 जीपीयू मौजूद है। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात की जाए तो माइक्रोमैक्स कैनवस 5 3जी, वाई-फाई, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, ब्लूटूथ और 4जी एलटीई फ़ीचर से लैस है। स्मार्टफोन में एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रेविटी सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। कैनवस 5 में 2900 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 514 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.