• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 120Hz डिस्प्ले से लैस होंगे Mi 11T और Redmi K40 Ultra फोन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

120Hz डिस्प्ले से लैस होंगे Mi 11T और Redmi K40 Ultra फोन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

Mi 11T और Redmi K40 Ultra स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं, हालांकि अंतर दोनों के कैमरा सेटअप में है।

120Hz डिस्प्ले से लैस होंगे Mi 11T और Redmi K40 Ultra फोन, प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक
ख़ास बातें
  • ट्वीट में Mi 11T का कोडनेम Amber है
  • Redmi K40 Ultra का कोडनेम Agate है
  • दोनों फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से हो सकते हैं लैस
विज्ञापन
Mi 11T और Redmi K40 Ultra स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं, हालांकि अंतर दोनों के कैमरा सेटअप में है। आगामी मी 11टी स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जबकि रेडमी के40 अल्ट्रा को लेकर कहा जा रहा है कि यह केवल चीनी मार्केट तक सीमित होगा। शाओमी मी11टी स्मार्टफोन Mi 10T का सक्सेसर होगा, जो कि भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था।

टिप्सटर Xiaomiui (@xiaomiui) ने एक तस्वीर साझा की है, जिससे Xiaomi स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन के संकेत मिलते हैं। ट्वीट में देखा जा सकता है कि दोनों ही स्मार्टफोन के ज्यादातर स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही है, बस इनमें कुछ ही अंतर है।
 
 

Mi 11T specifications (expected)

टिप्सटर के अनुसार, Mi 11T स्मार्टफोन का कोडनेम 'Amber' है और इसका मॉडल नंबर K11R है। यह स्मार्टफोन भारतीय मार्केट और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन अज्ञात मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा। शाओमी के इस फोन का डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 64 मेगापिक्सल का अमनीविज़न OV64B प्राइमरी कैमरा, Sony IMX355 वाइड-एंगल सेंसर और 3X zoom के साथ टेलीफोटो सेंसर हो सकता है।
 

Redmi K40 Ultra specifications (expected)

ट्वीट के अनुसार, रेडमी के40 अल्ट्रा स्मार्टफोन का कोडनेम 'Agate' है और इसका मॉडल नंबर K11T है। यह स्मार्टफोन केवल चीनी मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन भी अज्ञात मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा। शाओमी के इस फोन का डिस्प्ले 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट से लैस होगा। जैसे कि हमने बताया दोनों ही फोन में कैमरा में अंतर है। फोटोग्राफी के लिए रेडमी के40 अल्ट्रा स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का ISOCELL HM2 प्राइमरी कैमरा, Sony IMX355 वाइड-एंगल सेंसर और 3X zoom के साथ टेलीफोटो सेंसर हो सकता है।

ट्वीट से यह भी संकेत मिलते हैं कि दोनों ही स्मार्टफोन में एक जैसी रोम मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल कंपनी ने फोन से संबंधित किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, तो ऐसे में उपरोक्त जानकारी अफवाह मात्र भी साबित हो सकती है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »