मेड इन इंडिया iPhone का जलवा, पिछले वर्ष देश से शिपमेंट 65 प्रतिशत बढ़ी

iPhone बनाने वाली Apple अपनी सप्लाई चेन को डायवर्सिफाइ करने के लिए चीन से प्रोडक्शन को शिफ्ट कर रही है

मेड इन इंडिया iPhone का जलवा, पिछले वर्ष देश से शिपमेंट 65 प्रतिशत बढ़ी

पिछले वर्ष भारत से स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट में एपल की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की थी

ख़ास बातें
  • स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एशिया बहुत महत्वपूर्ण है
  • इस महाद्वीप में दो बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत और चीन हैं
  • एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn का भारत में प्लांट है
विज्ञापन
भारत में बने iPhones की संख्या और वैल्यू पिछले वर्ष तेजी से बढ़ी है। iPhone बनाने वाली Apple अपनी सप्लाई चेन को डायवर्सिफाइ करने के लिए चीन से प्रोडक्शन को शिफ्ट कर रही है और इस वजह से भारत में कंपनी के डिवाइसेज के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी हुई है। 

South China Morning Post में मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि पिछले वर्ष भारत में मैन्युफैक्चर किए गए iPhones की शिपमेंट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 65 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके अलावा आईफोन की वैल्यू में 162 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष भारत से स्मार्टफोन्स की कुल शिपमेंट में एपल की हिस्सेदारी लगभग 25 प्रतिशत की थी। दुनिया भर में बिकने वाले आईफोन्स में से लगभग 85 प्रतिशत की मैन्युफैक्चरिंग चीन में होती है। हालांकि, एपल के अपनी मैन्युफैक्चरिंग को चीन से बाहर शिफ्ट करने की कोशिशों से इसमें कमी आ सकती है। 

अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ने के कारण बहुत सी कंपनियां प्रोडक्शन के लिए चीन पर अपनी निर्भरता को घटा रही हैं। इनमें एपल भी शामिल है। फरवरी में एपल एशिया में Xiaomi को पीछे छोड़कर दूसरी सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी बन गई थी। स्मार्टफोन कंपनियों के लिए एशिया बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें दो बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत और चीन हैं। एशिया में स्मार्टफोन बेचने वाली कंपनियों की बड़ी संख्या है। 

फरवरी में एशिया में 22 प्रतिशत से अधिक के मार्केट शेयर के साथ Samsung पहले स्थान पर रही थी। इसके बाद एपल (17.15 प्रतिशत) और शाओमी (16.19 प्रतिशत) थी। सैमसंग की लगभग पूरे एशिया में मौजूदगी है और कंपनी इस रीजन में एडवर्टाइजिंग पर काफी खर्च करती है। कंपनी अपने स्मार्टफोन्स के लॉन्च के बाद डिस्काउंट के साथ कस्टमर्स को खींचने की कोशिश करती है। एशिया में एपल का मार्केट शेयर बढ़ने का बड़ा कारण कंपनी की मौजूदगी बढ़ना है। मलेशिया और वियतनाम जैसे देशों में स्टूडेंट डिस्काउंट देने से एपल को अपना मार्केट शेयर और मजबूत करने में मदद मिल सकती है। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn ने भारत में एक नया प्लांट लगाने की योजना बनाई है। फॉक्सकॉन का नया प्लांट कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एयरपोर्ट के निकट बनेगा। इसमें आईफोन के पार्ट्स बनाए जाएंगे। यह प्लांट लगभग 300 एकड़ की साइट पर होगा और इसमें लगभग 70 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Production, Devices, Apple, Market, Foxconn, China, Volume, Plant, IPhone, Export, Value
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »