लाइफ एफ1एस लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरा

लाइफ एफ1एस लॉन्च, इसमें है 3 जीबी रैम और 16 मेगापिक्सल कैमरा
ख़ास बातें
  • यह हैंडसेट लाइफ ब्रांड के फ्यूचर वन सीरीज़ का है
  • यह स्मार्टफोन AJIO.com पर ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा
  • लाइफ एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है
विज्ञापन
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड ने एक और स्मार्टफोन पेश किया है। यह हैंडसेट ब्रांड के फ्यूचर वन सीरीज़ का है- लाइफ एफ1एस। स्मार्टफोन की कीमत 10,099 रुपये है और इसके साथ कंपनी 500 रुपये जियोमनी कैशबैक के तौर पर दे रही है। ऐसे में आप फोन के लिए 9,599 रुपये खर्चेंगे। कंपनी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन AJIO.com पर ब्लैक, गोल्ड और ग्रे कलर में उपलब्ध होगा। यह जियो के हैप्पी न्यू ईयर ऑफर के साथ आएगा।

डुअल सिम (नैनो-सिम) लाइफ एफ1एस स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसपर कॉर्निंग कॉनकोर ग्लास 3 की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 423 पीपीआई है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है। साथ में मौज़द होगा 3 जीबी रैम।

लाइफ एफ1एस में 16 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे। ध्यान रहे कि सिर्फ एक सिम स्लॉट 4जी कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है। लाइफ एफ1एस के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी टाइप-सी (यूएसबी2.0), एफएम रेडियो और जीपीएस/ ए-जीपीएस शामिल हैं।

सेंसर की बात करें तो लाइफ एफ1एस में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिया गया है। इसका वज़न  146 ग्राम है और डाइमेंशन 148x73.1x7.7 मिलीमीटर है। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की बैटरी है। इसके बारे में 11.5 घंटे तक के टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »