एलजी एक्स कैम में हैं दो रियर कैमरे, 21,500 रुपये में लॉन्च

एलजी एक्स कैम में हैं दो रियर कैमरे, 21,500 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने भारत में एक्स कैम हैंडसेट को लॉन्च कर दिया है। एलजी एक्स कैम की कीमत 21,500 रुपये है। दरअसल, इस फोन को लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन इसे कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। मार्केट में यह हैंडसेट 18,999 रुपये में मिल रहा है।

याद रहे कि एलजी एक्स कैम को इस साल फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे मार्केट में मार्च महीने में उपलब्ध कराया गया था।

अहम फ़ीचर की बात करें तो एलजी एक्स कैम में दो रियर कैमरे हैं। इसमें 3डी बेंडिंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिससे हैंडसेट को कर्व्ड फिनिश मिलता है। यह 5.2 मिलीमीटर चौड़ा है और वज़न 118 ग्राम।

एलजी एक्स कैम में 5.2 इंच का फुल-एचडी इन सेल डिस्प्ले, 1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे मौजूद हैं। इसके फ्रंट कैमरे का सेंसर 8 मेगापिक्सल का है।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला एलजी एक्स कैम 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। 2520 एमएएच की बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.5x73.6x6.9 मिलीमीटर है। भारत में इस हैंडसेट के टाइटन कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।

एलजी एक्स कैम के कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो शामिल हैं। प्रॉक्सिमिटी, एक्सेलेरोमीटर, मैगनेटोमीटर और एंबियंट लाइट सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।

एलजी एक्स कैम के बेस्ट बाय प्राइस का खुलासा मुंबई के नामी रिटेल स्टोर महेश टेलीकॉम द्वारा किया गया था।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसर1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG Mobiles, LG X Cam Launched
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »