• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एलजी एक्स कैम और एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स कैम और एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

एलजी एक्स कैम और एक्स स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
एलजी ने सोमवार को अपने नए एक्स सीरीज़ के दो स्मार्टफोन पेश किए। इन स्मार्टफोन की झलक बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 में देखने को मिलेगी। एक्स सीरीज के पहले दो स्मार्टफोन एक्स कैम और एक्स स्क्रीन हैं। इन्हें 22 फरवरी को फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी जी5 के साथ लॉन्च किया जाएगा।

एक्स सीरीज के नए स्मार्टफोन एशिया, यूरोप और लेटिन अमेरिका के चुनिंदा देशों में पेश किए जाएंगे। इन स्मार्टफोन की कीमत मार्च में सार्वजनिक होने की उम्मीद कर सकते हैं।

(पढ़ें: एलजी एक्स कैम बनाम एलजी एक्स स्क्रीन)

दक्षिण कोरिया की इस कंपनी ने बताया है कि नए एक्स सीरीज के स्मार्टफोन उन यूज़र के लिए हैं जो प्रीमियम स्मार्टफोन वाले बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन पीछे नहीं भागते। उनकी चाहत एक अच्छे कैमरे और बेहतर डिस्प्ले वाला हैंडसेट पाने की है। कंपनी ने बताया है कि एलजी एक्स कैम में दो रियर कैमरे होंगे। इसमें 3डी बेंडिंग ग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिससे हैंडसेट को कर्व्ड फिनिश मिलता है। यह 5.2 मिलीमीटर चौड़ा है और वज़न 118 ग्राम।

दूसरी तरफ. एलजी एक्स स्क्रीन में ऑल्वेज ऑन फ़ीचर है। यह फ़ीचर हमें एलजी के प्रीमियम वी10 स्मार्टफोन में देखने को मिला है। गौर करने वाली बात है कि एलजी द्वारा इस इवेंट में जी5 फ्लैगशिप को लॉन्च किए जाने की संभावना है। और कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्मार्टफोन भी 'ऑल्वेज ऑन' डिस्प्ले के साथ आएगा।

एलजी एक्स स्क्रीन में 4.93 इंच का इन-सेल डिस्प्ले है जिसका पिक्सल रिज़ॉल्यूशन 720x1280 है। हैंडसेट का दूसरा डिस्प्ले मुख्य स्क्रीन के ऊपर है। दूसरे स्क्रीन पर नोटिफिकेशन नज़र आएंगे, ताकि पहले स्क्रीन पर चल रही एक्टिविटी को बाधा नहीं पहुंचे। 'ऑल्वेज ऑन' डिस्प्ले के जरिए यूज़र समय, तारीख, बैटरी और अन्य नोटिफिकेशन की जांच कर पाएंगे। इसके लिए स्मार्टफोन को एक्टिव करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी।

अब बात एक्स कैम की। इसमें 5.2 इंच का फुल-एचडी इन सेल डिस्प्ले, 1.14 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल व 5 मेगापिकसल का डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाला एलजी एक्स कैम 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। 2520 एमएएच की बैटरी से लैस इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.5x73.6x6.9 मिलीमीटर है। यह टाइटन, सिल्वर, व्हाइट, गोल्ड और पिंक गोल्ड कलर में उपलब्ध होगा।

एलजी एक्स स्क्रीन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और इसमें 2300 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरे और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलने वाले इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 142.6x71.8x7.1 मिलीमीटर है और यह 4जी एलटीई कनेक्टिविटी के साथ आएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट और पिंक गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »