• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले पहले स्मार्टफोन एलजी वी20 की बिक्री इस हफ्ते होगी शुरू

एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले पहले स्मार्टफोन एलजी वी20 की बिक्री इस हफ्ते होगी शुरू

एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाले पहले स्मार्टफोन एलजी वी20 की बिक्री इस हफ्ते होगी शुरू
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी एलजी ने बुधवार को जानकारी दी कि  उसका फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी वी20 इस हफ्ते से घरेलू मार्केट में उपलब्ध होगा। दक्षिण कोरियाई मार्केट के बाद इसकी बिक्री उत्तरी अमेरिका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मध्य-पूर्व के देशों में भी शुरू होगी। याद रहे कि एलजी वी20 एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। इसे सितंबर महीने की शुरुआत में ही लॉन्च किया गया था। इसे जल्द ही भारत में भी लॉन्च किए जाने की जानकारी मिली है।

एलजी वी20 स्मार्टफोन को एएल6013 मेटल के द्वारा बनाया गया है। इस मेटल का इस्तेमाल आमतौर पर एयरक्राफ्ट, सेलबोट और माउंटेन बाइक बनाने के लिए होता है। एलजी का दावा है कि 4 मीटर की ऊंचाई से भी फोन को गिराने पर उसे कुछ नहीं होगा। हैंडसेट में 5.7 इंच का आईपीएस क्वांटम डिस्प्ले है। एलजी वी10 की तरह इसमें भी एक सेकेंडरी डिस्प्ले है। एलजी वी20 के सेकेंडरी डिस्प्ले में वी10 की तुलना में फॉन्ट 50 फीसदी ज्यादा बड़ा नज़र आता है। इस कारण से यूज़र के लिए नोटिफिकेशन और अलर्ट देख पाना ज्यादा आसान हो जाएगा।

(जानें: एलजी वी20 स्मार्टफोन के टॉप पांच फ़ीचर)

एलजी वी20 में 32-बिट हाई-फाई क्वाड डीएसी, एचडी ऑडियो रिकॉर्डर, बी एंड ओ प्ले स्पीकर जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। इतना साफ है कि कंपनी ने म्यूज़िक का शौक रखने वालों को लुभाने की कोशिश की है।

एलजी ने इस हैंडसेट में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। रियर हिस्से पर 16 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ 135 डिग्री वाइड लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर भी है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। स्मार्टफोन में ऑटो शॉट फ़ीचर दिया गया है जो यूज़र की मुस्कुराहट को डिटेक्ट करके अपने आप सेल्फी ख़ीच लेगा।

एलजी वी20 में एंड्रॉयड 7.0 नूगा दिया गया है। यह गूगल के इन ऐप सर्च फंक्शन से लैस होगा। कंपनी ने इस बार एलजी यूएक्स 5.0+ स्किन का इस्तेमाल किया है। नए इन ऐप सर्च फ़ीचर की मदद से यूज़र किसी भी गूगल ऐप में कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और फोटो सर्च कर पाएंगे। इसमें मल्टी-विंडो भी मौजूद है, जिसकी मदद से आप दो ऐप को एक साथ चला पाएंगे।

एलजी वी20 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मौजूद है। यह टाइटन, सिल्वर और पिंक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो एलजी वी20 हैंडसेट में क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन एमएसएम8996 स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर मौजूद है। स्टोरेज के लिए 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प मौजूद रहेगा। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Genuinely useful secondary screen
  • Great camera quality
  • Excellent screen
  • Good battery life
  • Removable battery
  • Should be able to survive drops
  • कमियां
  • Software bloat
  • Flagship-level pricing
  • Doesn't look or feel very premium
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V20, LG V20 Features
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  11. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  12. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »