एलजी वी20 फ्लैगशिप फोन जल्द पहुंचेगा भारत, कंपनी ने की पुष्टि

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 10:43 IST
ख़ास बातें
  • एलजी वी20 स्मार्टफोन 6 सितंबर को होगा लॉन्च
  • एलजी इंडिया के एमडी ने वी20 के जल्द भारत आने की पुष्टि की
  • एलजी 20 में डुअल डिस्प्ले व डुअल रियर कैमरा दिया जा सकता है
एलजी ने अगस्त की शुरुआत में बताया था कि एंड्रॉयड नूगा के साथ आने वाला कंपनी के पहले स्मार्टफोन एलजी वी20 को 6 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। गूगल ने भी इसके बाद पु्ष्टि की थी कि वी20 पहला नया स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ चलेगा।

अब, कंपनी ने अगले हफ्ते सैन फ्रांसिस्को में आधिकारिक लॉन्च के बाद जल्द ही वी20 को भारत लाने की पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही एलजी ने अपने प्रीमियम स्मार्टफोन के बारे में बताया है कि यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें गूगल के इन ऐप्स होंगे।
Advertisement

गूगल ऐप में इस नए सर्च मोड फ़ीचर से यूज़र ना केवल कंटेट ढ़ूंढ सकते हैं बल्कि बिल्ट-इन ऐप जिनमें कॉन्टेक्ट, ईमेल, टेक्स्ट मैसेज और तस्वीरें शामिल है। इसके अलावा यूज़र द्वारा इंस्टॉल ऐप से भी कंटेंट पा सकते हैं। इन ऐप्स से यूज़र हाल ही में एक्सेस किए गए ऐप, संपर्क में रहे लोगों, बिना टाइप किए ही मैसेज पढ़ने और दूसरी एक्टिविटी करने का मौका मिलता है। इन ऐप्स को होम स्क्रीन और सेकेंड स्क्रीन पर शॉर्टकट के रूप में जगह दी गई है। इससे यूज़र के कॉन्टेक्ट, मैसेज और दूसरे ऐप सिर्फ एक टैप की दूरी पर होंगे।  

इससे पहले एलजी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर किम की-वान ने पुणे के पास स्थित रंजनगावं में एलजी फैक्टरी की विज़िट के दौरान गैज़ेट्स 360 से बातचीत की और भारत में वी20 को लेकर कंपनी की योजना का खुलासा किया। उन्होंने कहा, ''मैंने हाल ही में कुछ दिनों पहले भारत में वी20 को लॉन्च करने के बारे में फैसला किया है। कंपनी भारत में एक महीने के अंदर वी20 लॉन्च करने की योजना बना रही है।''
Advertisement

एलजी वी20 स्मार्टफोन एलजी वी10 का अपग्रेडेड वेरिएंट है और यह ऑलवेज़-ऑन सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ आएगी। इस फोन में वाइड एंगल लेंस के साथ एक डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। एलजी वी10 को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था लेकिन यह भारत में कभी उपलब्ध नहीं कराया गया। कंपनी ने अपना पहला मॉड्यूलर स्मार्टफोन जी5 को इसके 'फ्रेंड्स' के साथ इसी साल जून में पेश किया।
Advertisement

वी20 को लॉन्च होने में करीब एक हफ्ता बचा है और कंपनी एलजी वी20 के कई फीचर का खुलासा कर चुकी है। इस फोन को 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक और बीएंडओ प्ले ऑडियो सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा टीज़र से इस फोन के मॉड्यूलर सेटअप के साथ आने के भी संकेत मिलते हैं।

पिछले लीक में इसके मॉड्यूलर होने को लेकर विरोधाभासी खबरें आईं। और इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व 3.5 एमएम हेडफोन जैक होने का पता चला। इसके अलावा दूसरे लीक में इसके स्पेसिफिकेशन व फीचर के बारे में भी पता चला है। यह फोन डुअल रियर कैमरा, क्वाडएचडी डिस्प्ले के साथ लॉन्च हो सकता है। फोन में स्नैपड्रैगन 820 या स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर व 4 जीबी रैम हो सकता है।
Advertisement

इस स्मार्टफोन के सारे स्पेसिफिेकेशन जानने के लिए हमें एलजी वी20 के आधिकारिक लॉन्च का इंतज़ार करना होगा। यह इवेंट 6 सितंबर को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होना है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG India, LG V20, Android Nougat, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.