एलजी वी20 की तस्वीरें लीक, डुअल डिस्प्ले व डुअल कैमरा होने का खुलासा

एलजी वी20 की तस्वीरें लीक, डुअल डिस्प्ले व डुअल कैमरा होने का खुलासा
विज्ञापन
किसी कंपनी के भविष्य को बदलने के लिए कभी-कभी एक स्मार्टफोन ही काफी होता है। और यह कहना गलत नहीं होगा कि 6 सितंबर को लॉन्च होने वाले अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी20 को लेकर कुछ ऐसा ही सोच रही है। अब, कंपनी के इस स्मार्टफोन की कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं और इनमें इस डिवाइस को करीबी से देखा जा सकता है।

दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी आने वाले स्मार्टफोन में ऑडियो व वीडियो प्लेबैक क्षमता की तारीफ कर रही है। हाल ही में कंपनी ने इस स्मार्टफोन में बीएंडओ प्ले का ऑडियो सिस्टम होने की जानकारी दी। लेकिन कंपनी लगातार यूज़र को यह बात याद दिला रही है कि वी20 पहला स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा। हालांकि, एक खास बात जो लीक तस्वीरों से सामने आई है कि कंपनी इस फोन में भी पिछले साल लॉन्च हुए एलजी वी10 की तरह डुअल स्क्रीन फीचर दे सकती है।

ड्रॉयड लाइफ द्वारा देखी गईं लीक तस्वीरों से वी20 में सेकेंड स्क्रीन का पता चलता है। कुछ लीक तस्वीरों को जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने जारी किया। इसके अलावा ड्रॉयड लाइफ द्वारा देखी गईं तस्वीरों से फोन में डुअल कैमरा सेटअप व इसके नीचे डुअल एलईडी होने की जानकारी भी मिलती है।
 

हालांकि, इससे पहले खबरें आईं थीं कि यह एक मॉड्यूलर स्मार्टफोन हो सकता है। लेकिन लीक तस्वीरों से इसके किसी भी तरह से एलजी जी5 स्मार्टफोन की तरह मॉड्यूलर होने का पता नहीं चलता। द नेक्स्ट वेब की खबर के मुताबिक, फोन का निचला हिस्सा इतना बड़ा नहीं लग रहा जिससे इसे आसानी स्वैप किया जा सके और हो सकता है कि कंपनी ने इस फीचर के बारे में कुछ और सोचा हो।

इवान ब्लास द्वारा लीक का समय और विश्वसनीयता के बारे में कहा जा सकता है कि एलजी वी20 का फाइनल बिल्ड इन तस्वीरों से काफी मिलता-जुलता हो। हालांकि, एलजी वी20 के असल डिज़ाइन के बारे में हमें पूरी और आधिकारिक जानकारी 6 सितंबर को ही मिलेगी।

इससे पहले इसी हफ्ते, गूगल ने नेक्सस स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नॉगट अपडेट जारी किया था। गूगल ने यह भी पु्ष्टि की थी कि एलजी वी20 पहला नया स्मार्टफोन होगा जो एंड्रॉयड 7.0 नॉगट पर चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »