एलजी वी20 का नया टीज़र जारी, बेहतरीन साउंड क्वालिटी का दावा

एलजी वी20 का नया टीज़र जारी, बेहतरीन साउंड क्वालिटी का दावा
विज्ञापन
एलजी अपने आने वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी वी20 के बारे में लगातार नई जानकारी दे रही है। हाल ही में कंपनी ने बताया था कि वी20 स्मार्टफोन लेटेस्ट एंड्रॉयड नॉगट के साथ आएगा। अब एलजी ने इस स्मार्टफोन में एक और फीचर के बारे में पुष्टि की है।

एलजी का दावा है कि वी20 इंडस्ट्री का पहला स्मार्टफोन होगा जिसमें 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैट (डिजिटल टू एनालॉग कनवर्टर) क्षमता होगी। पहली बार किसी मोबाइल में सबसे जबरदस्त ऑडियो अनुभव मिलेगा।

बता दें, एक क्वाड डैक से वायर्ड हेडफोन के साथ एक लाइव परफॉर्मेंस जैसा क्रिस्प और स्पष्ट साउंड मिलता है। इसके साथ ही एलजी ईएसएस टेक्नोलॉजी के साथ काम करही है जो हाई परफॉर्मेंस एनालॉग और ऑडियो डिवाइस का जाना-माना नाम है। एलजी वी20 में क्वाड जैक के जरिए सबसे बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस देने का वादा किया गया है। इससे पहले ईएसएस टेक्नोलॉजी ने एलजी वी20 के पिछले फोन एलजी वी10 में 32-बिट हाई-फाई डैक दिया था।

बता दें कि एलजी सैन फ्रांसिस्को में 6 सितंबर को एक इवेंट आयोजित कर रही है जिसमें एलजी वी20 स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है।

इसी हफ्ते एलजी वी20 स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। इन तस्वीरों में एलजी वी20 को हर तरफ से देखा जा सकता है और एक नए स्मार्टफोन की सारी जानकारी मिलती है। इन तस्वीरों में एलजी वी10 के अपग्रेडेड वेरिएंट में रियर पर डुअल कैमरा दिया गया है और इसके नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। आगे की तरफ पतले बेज़ेल हैं और सिर्फ एक फ्रंट कैमरा ही है। ऑनलीक और एंड्रॉयड अथॉरिटी द्वारा लीक की गईं इन तस्वीरों में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक दिख रहा है। इसके अलावा नीचे की तरफ एक स्पीकर ग्रिल जबकि बायीं तरफ वॉल्यूम बटटन हैं। एलजी वी20 में सबसे ऊपर पावर बटन दिख रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG, LG V10, LG V20, LG V20 Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »