एलजी वी10 लॉन्च, डुअल डिस्प्ले और डुअल फ्रंट कैमरे से है लैस

एलजी वी10 लॉन्च, डुअल डिस्प्ले और डुअल फ्रंट कैमरे से है लैस
विज्ञापन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन एलजी वी10 स्मार्टफोन से पर्दा उठा लिया है। कंपनी के वी सीरीज का पहला स्मार्टफोन एलजी वी10 एक डुअल (टिकर) डिस्प्ले वाला हैंडसेट है। इसके अलावा डिवाइस में डुअल-फ्रंट कैमरे भी हैं।

स्मार्टफोन में 5.7 इंच के क्यूएचडी डिस्प्ले के ऊपर एक टिकर डिस्प्ले है जो हमेशा ऑन रहेगा। टिकर डिस्प्ले पर मौसम, समय व तारीख और बैटरी लेवल की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा यूज़र इस स्क्रीन पर अपने मनचाहे ऐप को भी ऐक्सस कर पाएंगे। चाहे कॉन्टेक्ट देखना हो या फिर कोई अन्य नोटिफिकेशन, ये सबकुछ सेकेंडरी डिस्प्ले पर उपलब्ध होगा।

सेकेंडरी डिस्प्ले के ऊपर दो फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। दोनों कैमरे में 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। एक कैमरा 120 डिग्री वाइड एंगल वाला है तो दूसरा 80 डिग्री का। इन दोनों को एक साथ इस्तेमाल करके 3डी इमेज आउटपुट हासिल की जा सकती है। एलजी का कहना है कि इस हैंडसेट में एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसकी मदद से दोनों कैमरों से अलग-अलग ली गई तस्वीरों को भी जोड़ा जा सकता है।
lg v10 screen
एलजी वी10 स्मार्टफोन में 5.7 इंच का क्यूएचडी (2560 x 1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जबकि सेकेंडरी डिस्प्ले का साइज 2.1 इंच है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर पर चलेगा और साथ में मौजूद होगा 4 जीबी रैम। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जो 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाई जा सकती है। हैंडसेट एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। 4जी सपोर्ट के अलावा इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, एनएफसी, यूएसबी 2.0 कनेक्टिविटी फ़ीचर है।

अब बात रियर कैमरे की। प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है और यह एफ/1.8 एपरचर और ओआईएस 2.0 से लैस है। डिवाइस को पावर देने के लिए मौजूद है 3000 एमएएच की बैटरी। फोन का डाइमेंशन 159.6 x 79.3 x 8.6 मिलीमीटर है और वज़न 192 ग्राम। स्मार्टफोन स्पेस ब्लैक, लक्स व्हाइट, मॉडर्न बेग, ओसियन ब्लू और ओपल ब्लू कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »