LG Q8 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

नई क्यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ दिन बाद, अब एलजी ने अपना नया क्यू8 फोन लॉन्च कर दिया है। नए एलजी स्मार्टफोन को इटली में लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी, एलजी क्यू8 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

LG Q8 स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • एेलजी क्यू8 में एक ऑलवेज़ ऑन सेकेंडरी डिस्प्ले है
  • यह फोन आईपी 67 सर्टिफिकेशन के साथ आता है
  • एलजी क्यू8 को एलजी वी20के मिनी वेरिएंट के तौर पर पेश किया गया है
विज्ञापन
नई क्यू सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने के कुछ दिन बाद, अब एलजी ने अपना नया क्यू8 फोन लॉन्च कर दिया है। नए एलजी स्मार्टफोन को इटली में लॉन्च किया गया है। लेकिन अभी, एलजी क्यू8 की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा, इटली से बाहर दूसरे बाज़ारों में फोन को उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी कुछ पता नहीं है। ना ही अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में फोन को रीब्रांड करने की कोई जानकारी है।

नया LG Q8, एलजी वी20 का एक मिनी वेरिएंट है। एलजी क्यू8 की सबसे अहम ख़ासियत में से एक है इसमें दिया गया सेकेंडरी स्क्रीन।

एलजी क्यू8 में 5.2 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्क्रीन की पिक्सल डेनसिटी 554 पीपीआई है। फोन में एक 'ऑलवेज़ ऑन' सेकेंडरी डिस्प्ले है जो 160x1040 पिक्सल स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। यह फोन कंपनी की एंड्रॉयड 7.0 आधारित एलजी यूएक्स 5.0 पर चलता है। याद दिला दें कि एलजी वी20 पहला ऐसा स्मार्टफोन था जो पिछले साल एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ लॉन्च हुआ था।

फोन में एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4 जीबी एलपीडीडीआर4 रैम है। इस फोन में 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

एलजी क्यू8 में एक डुअल रियर कैमरा सेटअप है जो अपर्चर एफ/1.8 के साथ 13 मेगापिक्सल सेंसर और अपर्चर एफ/2.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आता है। इस फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी डुअल बैंड, ब्लूटूथ 4.2 और यूएसबी टाइप-सी जैसे फ़ीचर हैं। एलजी क्यू8 आईपी67 सर्टिफिकेश के साथ आता है यानी 1.5 मीटर गहराई वाले पानी में 30 मिनट तक रहने पर फोन को नुकसान नहीं होगा। फोन के रियरपर डुअल कैमरा सेटअप के नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया। इस स्मार्टफोन में एक इन्फ्रारेड अमीटर है। एलजी के दूसरे हाई-एंड डिवाइस की तरह, एलजी क्यू8 में एक 32 बिट क्वाड-डैक सपोर्ट है। फोन का डाइमेंशन  149x71.9x8 मिलीमीटर और वज़न 146 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2560 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG Q8 Specifications, LG Mobiles, Mobiles, LG, LG V20
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »