LG G6 पर मिल रही है 10,000 रुपये की छूट

एलजी इंडिया भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 पर 10,000 रुपये की छूट दे रही है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं। एलजी ने इस जश्न के मौके पर ही एलजी जी6 पर स्पेशल ऑफर देने का ऐलान किया है। LG G6 स्मार्टफोन को भारत में 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। और अभी यह अमेज़न पर 41,999 रुपये में उपलब्ध है।

LG G6 पर मिल रही है 10,000 रुपये की छूट
ख़ास बातें
  • यह फोन अप्रैल में भारत में लॉन्च हुआ था
  • एलजी जी6 में 5.7 इंच क्वाड एचडी फुल विज़न डिस्प्ले है
  • इस फोन को भारत में 51,990 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था
विज्ञापन
एलजी इंडिया भारत में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन जी6 पर 10,000 रुपये की छूट दे रही है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में 20 साल पूरे कर लिए हैं। एलजी ने इस जश्न के मौके पर ही एलजी जी6 पर स्पेशल ऑफर देने का ऐलान किया है। LG G6 स्मार्टफोन को भारत में 51,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। और अभी यह अमेज़न पर 41,999 रुपये में उपलब्ध है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर दिए जा रहे इस लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट के बारे में अपने ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी।
 

एलजी जी6 के अहम स्पेसिफिकेशन


याद दिला दें कि, LG G6 स्मार्टफोन को सबसे पहले कंपनी ने एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया  था। यह फोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलता है। एलजी जी6 कंपनी यूएक्स 6.0 स्किन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। इसमें 5.7 इंच का क्वाड-एचडी प्लस (2880 x 1440 पिक्सल) फुलविज़न डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। और साथ में मौज़ूद है 4 जीबी रैम एलपीडीडीआर4 रैम। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में स्टोरेज के लिहाज से एलजी जी6 के दो वेरिएंट पेश किए गए थे। हालांकि, भारत में सिर्फ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पेश किया गया है।  हैंडसेट में 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट मौज़ूद है।


हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा है। एक कैमरा 13 मेगापिक्सल के वाइड सेंसर के साथ आता है। इसका अपर्चर एफ/2.4 है। वहीं, दूसरा कैमरा 13 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड सेंसर वाला है। एफ/1.8 अपर्चर वाला यह सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबालइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर आपको एफ/2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है।

हैंडसेड का डाइमेंशन 148.9 x 71.9 x 7.9 मिलीमीटर है और वज़न 163 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी 2.0 शामिल हैं। LG G6 स्मार्टफोन एस्ट्रो ब्लैक, आइस प्लेटिनम, मिस्टिक व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा। एलजी का यह फोन वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है और इस बैटरी क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है।

गौर करने वाली बात है कि, फोन को लॉन्च के समय 'डॉल्बी विज़न के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन' बताया था। इस फोन में ऑडियो प्लेबैक एनहेंसमेंट के लिए 32-बिट हाई-फाई क्वाड डैक दिया गया है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive material and construction quality
  • Excellent screen
  • Great camera quality and dual lens implementation
  • Solid battery life
  • कमियां
  • Processor will be outdated soon
  • Inconvenient power button
  • Not as stylish as the competition
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 50 Ultra 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  2. Samsung के सबसे स्टाइलिश फोन का हो सकता है The End! सामने आया बड़ा लीक
  3. Apple का iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग घटाने का प्लान, कॉस्ट का बढ़ा प्रेशर
  4. Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
  5. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  6. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  7. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  8. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  9. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  10. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »