एलजी जी5 31 मार्च से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

एलजी जी5 31 मार्च से बिक्री के लिए होगा उपलब्ध
विज्ञापन
एलजी का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 31 मार्च से दक्षिण कोरिया में मिलना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने दक्षिण कोरिया में फोन की बिक्री की घोषणा के साथ ही पुष्टि कर दी कि यह स्मार्टफोन 1 अप्रैल से अमेरिका में भी खरीदा जा सकेगा।


हालांकि कंपनी ने अमेरिका में फोन की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। लेकिन, एक रेडिट यूजर ने जी5 की कीमत के साथ एक प्रमोशनल बैनर की तस्वीर साझा की जिस पर 2 साल के एक्टिवेशन के साथ (स्प्रिंट और मोबाइल कैरियर पर) अमेरिका में इस फोन की कीमत 99.99 डॉलर लिखी हुई है। वहीं अनलॉक्ड स्मार्टफोन की कीमत करीब 53,000 रुपये (799.99 डॉलर) लिखी है। इसके अलावा एलजी भी प्री-ऑर्डर प्रचार के तहत जी5 ग्राहकों को एक अतिरिक्त बैटरी और चार्जिंग क्रैडल मुफ्त देने की पेशकश कर रही है।

एलजी ने पिछले महीने ही अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 के अगली तिमाही तक भारत में लॉन्च करने का ऐलान किया था। स्मार्टफोन की कार्यक्षमता को बढ़ाने वाले रिमूवेबल बैटरी और मॉड्यूलर डिजाइन के चलते एलजी के इस नए स्मार्टफोन ने पहले ही काफी तारीफ बटोर ली है।

ब्रिटेन के एक ऑनलाइन रिटेलर पर हुई एलजी जी5 की लिस्टिंग के मुताबिक, बिना वैट के इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 42 हजार रुपये (449.17 ब्रिटिश पाउंड) जबकि वैट के साथ कीमत करीब 51,270 रुपये (539 ब्रिटिश पाउंड) है। इस हैंडसेट को अनलॉक ही बेचा जाएगा। भारत में भी फोन के इसी कीमत के साथ लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

फोन में एक्सपेंडेबल मोड्यूल (जिन्हें एलजी फ्रेंड्स कहा जा रहा है) जैसे कई दूसरे आकर्षक फीचर भी दिये गये हैं। इस मोड्यूल को कैमरे और फोन की बैटरी को बढ़ाने में यूज किया जा सकता है। एलजी कैम प्लस को जी5 में बैटरी स्लॉट के जरिये अटैच किया जा सकता है जिससे फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। कंपनी के मुताबिक, एलजी कैम प्लस की मदद से ऑटोफोकस, एक्सपोजर लॉक और पॉवर के लिये फिजिकल बटन, शटर व दूसरे फोटोग्राफी फीचर्स पाये जा सकते हैं। इस मॉड्यूल से फोन को 1200 एमएएच की बैटरी भी मिलती है। बी एंड ओ प्ले मॉड्यूल के साथ हाई-फाई प्लस से एलजी5 में ऑडियो एक्सपीरियंस भी बढ़ जाता है। यह मॉड्यूल 32 बिट और 384 केएचजेड हाई डेफिनेशन ऑडियो प्लेबैक को सपोर्ट करता है।

उम्मीद है कि दक्षिण कोरियाई कंपनी एलजी भारत में भी एलजी 360 वीआर, एलजी 360 कैम, एलजी रोलिंग बॉट, एलजी टोन प्लेटिनम, बी एंड प्लो एच3, एलजी स्मार्ट कंट्रोलर और एलजी फ्रेंड्स मैनेजर प्रदर्शित कर कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »