एलजी जी5 की कीमत का हुआ खुलासा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

एलजी जी5 की कीमत का हुआ खुलासा, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी एलजी के पहले मॉड्यूलर स्मार्टफोन एलजी जी5 की ब्रिटेन में प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। एलजी के इस खूबसूरत फोन ने ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में सबका मन मोह लिया था। इस लिस्टिंग से सिर्फ फोन की प्री-बुकिंग ही नहीं बल्कि फोन की कीमत का भी खुलासा हो गया है। एमडब्ल्यूसी 2016 में एलजी ने फोन की कीमत की जानकारी नहीं दी थी।

ब्रिटेन के एक ऑनलाइन रिटेलर क्लोव पर हुई एलजी जी5 की लिस्टिंग के मुताबिक, बिना वैट के इस स्मार्टफोन की कीमत लगभग 42 हजार रुपये (449.17 ब्रिटिश पाउंड) जबकि वैट के साथ कीमत करीब 51,270 रुपये (539 ब्रिटिश पाउंड) है। इस हैंडसेट को अनलॉक ही बेचा जाएगा। लिस्टिंग के मुताबिक हैंडसेट अप्रैल में मिलना शुरू हो जाएगा, हालांकि, अभी तक एलजी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। ऑनलाइन रिटेलर के पास 32जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस एलजी जी5 टाइटन, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। एलजी ने हाल ही में एलजी जी5 के भारत में अगली तिमाही यानी जून तक लॉन्च करने का ऐलान किया था।

(देखें: एलजी के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन एलजी जी5 स्मार्टफोन की पहली झलक )

एलजी जी5 को स्मार्टफोन के साथ अटैच हो सकने वाले एड ऑन (एलजी फ्रेंड्स) के साथ एमडब्ल्यूसी में लॉन्च किया गया था। एलजी कैम प्लस को जी5 में बैटरी स्लॉट के जरिये अटैच किया जा सकता है जिससे फोन में सुविधाजनक ग्रिप मिलती है और डीएसएलआर जैसा आसान कंट्रोल। इस मॉड्यूल से फोन को 1200 एमएएच की बैटरी भी मिलती है।

बात की जाए फोन के स्पेसिफिकेशन की तो एलजी जी5 में (1440x2560 पिक्सल) ऑलवेज ऑन डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस 5.3 इंच का क्वाडएचडी डिस्पले है। ऑलवेज ऑन डिस्पेल की मदद से यूजर टाइम, डेट और बैटरी स्टेटस जैसे नोटिफिकेशन आसानी से बिना फोन टच किये ही जान सकते हैं। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है।


फोन में चार जीबी का रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

एलजी जी5 में 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्ल का रियर कैमरा है। एक कैमरे में 78 डिग्री स्टैंडर्ड लेंस और दूसरे में 135 डिग्री वाइड एंगल लेंस है। किसी में स्मार्टफोन में यह अब तक का सबसे वाइड लेंस है। एलजी के मुताबिक, वाइड एंगल लेंस की मदद से यूजर पहले से ज्यादा लैंडस्केप, ऊंची बिल्डिंग और बिना अपनी जगह से हिले सब्जेक्ट को आसानी से कैप्चर कर सकता है। फोन के अगले हिस्से में एक 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। एलजी जी5 में 2800 एमएएच की बैटरी है।

एलजी जी5 स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, टाइप-सी यूएसबी, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। एलजी जी 5 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। हैंडसेट सिल्वर, गोल्ड, पिंक और टाइटन कलर में उपलब्ध होगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »