LG Candy भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन LG Candy लॉन्च कर दिया है। एलजी कैंडी में सेल्फी के लिए हाई-रिजॉल्यूशन वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

LG Candy भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर से लैस है एलजी कैंडी
  • LG Candy में है 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा
  • LG Candy के साथ मिलेंगे तीन रंग के बैक कवर
विज्ञापन
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन LG Candy लॉन्च कर दिया है। भारत में LG Candy की कीमत 6,999 रुपये है। एलजी कैंडी में 5 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। LG का यह हैंडसेट 2,500 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। सेल्फी के लिए हाई-रिजॉल्यूशन वाला 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। एलजी कैंडी स्मार्टफोन में एडवांस कैमरा यूएक्स फीचर है जो कम रोशनी में भी ब्राइट और क्लियर फोटो क्वालिटी देता है। LG Candy में आपको ऑटो-शॉट, जेस्चर शॉट, सेल्फी के लिए फ्लैश, क्विक शेयर जैसे कुछ मुख्य फीचर मिलेंगे। LG Candy में आपको कंपनी की ओर से ब्लैक बैक कवर लगा मिलेगा, लेकिन कंपनी आपको इसी के साथ तीन रंग के अतिरिक्त बैक कवर भी देगी।
कुछ दिनों पहले एलजी ने भारत में LG Q7 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। एलजी क्यू7 की भारत में कीमत 15,990 रुपये है। LG Q7 के मुख्य फीचर कुछ इस प्रकार हैं। यह हैंडसेट आईपी68 सर्टिफिकेशन के साथ आता है। यह स्मार्टफोन फुल एचडी+ डिस्प्ले, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फेस अनलॉक जैसे फीचर के साथ लॉन्च हुआ है।
 

LG Candy के स्पेसिफिकेशन

एलजी कैंडी स्मार्टफोन में 5.0 इंच का एचडी ऑन-सेल टच डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 1280 x 720 पिक्सल है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए LG Candy में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम मिलेगी। LG के इस हैंडसेट में आपको 16 जीबी स्टोरेज मिलेगी, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। अब बात कैमरा की। फोटोग्राफी के लिए एलजी के इस हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। रियर कैमरा फ्लैश जंप शॉट के साथ आता है। यह फीचर हर तीन सेकेंड में 20 फोटो क्लिक करता है। बूमरैंग जैसा यह फीचर रियर और फ्रंट कैमरा में इस्तेमाल किया जा सकेगा। पावर बैकअप के लिए एलजी कैंडी स्मार्टफोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। LG Candy एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है।

कनेक्टिविटी के लिए इस हैंडसेट में वाईफाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2 और यूएसबी 2.0 टाइप सी पोर्ट मिलेगा। एलजी कैंडी की लंबाई-चौड़ाई 146.3 x 73.2 x 8.2 मिलीमीटर और इसका वजन 152 ग्राम है। LG का यह हैंडसेट एलटीई, 3 जी और 2 जी नेटवर्क सपोर्ट करता है। LG Candy स्मार्टफोन के साथ ब्लैक बैक कवर मिलेगा। हैंडसेट में आपको एफएम रेडियो, फ्लैश जंप शॉट, म्यूजिक फ्लैश, टाइम हैल्पर, टाइम हैल्पर, क्विक कैप्चर जैसे फीचर मिलेंगे। बता दें कि एलजी का यह हैंडसेट 1 सितंबर से उपलब्ध होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता2500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2 Nougat
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »