Lephone ने लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता, लेफोन ने अपना नया एंट्री-लेवल 4जी वीओएलटीई बजट स्मार्टफोन लेफोन डब्ल्यू2 पेश कर दिया है। लेफोन डब्ल्यू2 की कीमत 3,999 रुपये है और फोन मंगलवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

Lephone ने लॉन्च किया नया 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन, जानें स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • लेफोन डब्ल्यू2 में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है
  • फोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता, लेफोन ने अपना नया एंट्री-लेवल 4जी वीओएलटीई बजट स्मार्टफोन लेफोन डब्ल्यू2 पेश कर दिया है। लेफोन डब्ल्यू2 की कीमत 3,999 रुपये है और फोन मंगलवार से एक्सक्लूसिव तौर पर ऑफलाइन रिटेल स्टोर में खरीदने के लिए उपलब्ध है। डब्ल्यू2 ब्लैक, गोल्डन, रोज़ गोल्ड और व्हाइट + गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

लेफोन डब्ल्यू2 में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

कैमरे की बात करें तो, लेफोन डब्ल्यू2 में एलईडी फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। सेल्फी लेने के लिए वीजीए फ्रंट कैमरा दिया गया है।

लेफोन डब्ल्यू2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित 360 ओएस पर चलेगा। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई के अलावा, ब्लूटूथ, यूएसबी, वाई-फाई, जीपीएस/एजीपीएस और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं।

फोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन हिंदी, असमी, पंजाबी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, तमिल, नेपाली, बोडो, तेलगू, उर्दू, सिंधी, उड़िया, संस्कृत, कश्मीरी, डोंगरी, मैथिली, संथाली, कोंकणी और मणीपुरी भाषा सपोर्ट करता है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसर1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर
फ्रंट कैमरा0.3-मेगापिक्सल
रियर कैमरा2-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , lephone, lephone W2 specification, lephone W2 launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »