लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च

लेनोवो वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन मंगलवार को भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
चीनी मोबाइल कंपनी लेनोवो हाल ही में पेश किये अपने नए स्मार्टफोन वाइब के5 प्लस को मंगलवार को भारत में लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने भारत में लॉन्च के लिए प्रेस इनवाइट भेज दिये हैं। इस हैंडसेट को लेनोवो ने पिछले महीने ही एमडब्ल्यूसी 2016 में पेश किया  था।

लेनोवो इंडिया ने ट्वीट कर पुष्टि की थी, ''एमडब्ल्यूसी 2016 में #KnockOut करने वाला फोन जल्द ही भारत पहुंचेगा। आप कितने उत्साहित है? #LenovoMWC'' इसके साथ लेनोवो वाइब के5 प्लस की एक तस्वीर भी पोस्ट की गई।

याद दिला दें कि, वाइब के5 प्लस स्मार्टफोन के साथ एमडब्ल्यूसी 2016 में लेनोवो वाइब के5 को भी लॉन्च किया गया था। इन दोनों स्मार्टफोन में डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और प्रोसेसर को छोड़कर बाकी सारे फीचर एक जैसे ही हैं।

वहीं लेनोवो वाइब के5 प्लस में हार्डवेयर मॉड्यूल थोड़े ज्यादा शक्तिशाली हैं। इस स्मार्टफोन में (1080x1920पिक्सल) पांच इंच का आईपीएस एलसीडी फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और दो जीबी रैम है। इस फोन में भी 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।


दोनों स्मार्टफोन में 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। अन्य कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो-यूएसबी 2.0 और एफएम रेडियो शामिल हैं।

इन दोनों स्मार्टफोन में 2750 एमएएच की बैटरी है। दोनों ही स्मार्टफोन 5.1 लॉलीपॉप पर चलते हैं।
 

लेनोवो ने एमडब्ल्यूसी 2016 में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो और विंडोज 10 से लैस कई टैबलेट और लैपटॉप लॉन्च किये। लेनोवो ने टैब3 7, लेनोवो टैब3 8 और लेनोवो टैब3 10 बिजनेस जैसे टैबलेट तो लेनोवो योगा 710, फ्लेक्स 4 और आइडियापैड मिक्स 310 जैसे लैपटॉप भी लॉन्च किये।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »