आईएफए 2016 में लेनोवो के कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

आईएफए 2016 में लेनोवो के कई प्रोडक्ट होंगे लॉन्च
ख़ास बातें
  • लेनोवो इस इवेंट में टैबलेट भी लॉन्च करेगी
  • इवेंट 30 अगस्त को आयोजित किया जाएगा
  • आईएफए ट्रेड शो 2 सितंबर से शुरू होगा
विज्ञापन
सोनी ने बाद लेनोवो ने इस साल बर्लिन में आयोजित होने वाले आईएफए ट्रेड शो में हिस्सा लेनी की पुष्टि की है। यह टेक कंपनी 30 अगस्त को आईएफए 2016 से ठीक पहले एक इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में लेनोवो और मोटोरोला ब्रांड के कई प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इनमें नए मोटो मॉड्स, कीबोर्ड और नए योगा लैपटॉप व टैबलेट शामिल हैं। नए मोटो 360 स्मार्टवॉच को भी पेश किए जाने की ओर इशारा किया गया है, लेकिन स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं बताया गया है।

टीज़र में लेनोवो ने बताया है कि नए मोटो मॉड्स इस इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे। लेनोवो की स्वामित्व वाली कंपनी मोटोरोला ने इस साल जून महीने में मोटो ज़ेड और मोटो ज़ेड फोर्स के साथ नए स्नैप-ऑन बैक पैनल पेश किए थे। मॉड्युलर एक्सेसरी 16 पिन कनेक्टर के जरिए हैंडसेट के रियर हिस्से से जुड़ जाते हैं।

लेनोवो ने इस इवेंट के लिए एक टीज़र वीडियो भी जारी किया है। इसके आधार पर इवेंट में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट का अनुमान लगाया जा सकता है। इसमें नए मोटो मॉड्स की पुष्टि कर दी गई है। ऐसा लगता है कि कैमरा मॉड्यूल को रिलीज कर दिया जाएगा। मोटो मॉड्स को पेश करने के दौरान लेनोवो ने घोषणा की थी कि मॉड्यूल डेवलपमेंट किट को थर्ड पार्टी डेवलपर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। किट developer.motorola.com पर उपलब्ध हैं और यहां पर वो सारे टूल उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल मोटोरोला मोटो मॉड्स बनाने के लिए किया है। मोटोरोला थर्ड पार्टी डेवलपर्स के साथ साझेदारी में बनाए गए मोटो मॉड्स को भी इवेंट में दिखाएगी।

मोटो मॉड्स के अलावा कंपनी एक नए टैबलेट को पेश करेगी। इसके साथ एक अनोखे कीबोर्ड को भी पेश किए जाने की उम्मीद है। मोटोरोला इस इवेंट में नए मोटो 360 स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठा सकती है। आपको बता दें कि इस साल आईएफए ट्रेड शो की शुरुआत 2 सितंबर से होगी और यह 7 सितंबर तक चलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IFA, IFA 2016, Lenovo, Moto Mods, Moto Z, Moto Z Force
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  2. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  3. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  4. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  5. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  6. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  7. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  8. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  10. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »