लेनोवो पी2 भारत में बुधवार को होगा लॉन्च

लेनोवो पी2 भारत में बुधवार को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • याद रहे कि लेनोवो पी2 को आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था
  • इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है
विज्ञापन
लेनोवो पी2 स्मार्टफोन को भारत में 11 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। यह एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। गौर करने वाली बात है कि लेनोवो इंडिया ने हफ्ते भर पहले ही इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी थी। हालांकि, अब लेनोवो इंडिया ने बताया है कि स्मार्टफोन को बुधवार को दोपहर साढ़े 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।

याद रहे कि लेनोवो पी2 को आईएफए ट्रेड शो 2016 में लॉन्च किया गया था। इसके साथ लेनोवो ए प्लस को भी पेश किया गया था। चीन में इस हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट को पेश किया गया था। वहीं, चुनिंदा मार्केट में 3 जीबी या 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट को भी उपलब्ध कराया गया था।

भारत में दोनों वेरिएंट को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि लेनोवो पी2 बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसकी बैटरी की क्षमता 5100 एमएएच है।

लेनोवो पी2 हैंडसेट कंपनी के पी1 स्मार्टफोन का अपग्रेड है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इनबिल्ट स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाने के दौरान लेनोवो पी2 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,500 रुपये) है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Metal body feels premium
  • Quick fingerprint scanner
  • Fast charging support
  • Great battery life
  • कमियां
  • Feels heavy
  • Hybrid SIM slot
  • No scratch protection for display
  • Low-quality bundled earphones
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  3. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  5. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  6. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  7. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  8. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  9. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  10. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »