• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेनोवो ए प्लस और लेनोवो पी2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ए प्लस और लेनोवो पी2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

लेनोवो ए प्लस और लेनोवो पी2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
लेनोवो ने बर्लिन में आईएफए 2016 में दो नए स्मार्टफोन ए प्लस और पी2 लॉन्च कर दिए। इससे पहले लेनोवो के6, के6 पावर और के6 नोट स्मार्टफोन को भी इसी इवेंट में लॉन्च किया गया था।  

लेनोवो पी2 की कीमत 249 यूरो (करीब 18,500 रुपये) जबकि लेनोवो ए प्लस की कीमत 69 यूरो (करीब 5,200 रुपये) है। दोनों हैंडसेट फिलहाल यूरोपीय बाजारों में ही उपलब्ध होंगे। लेनोवो पी2 नवंबर से मिलना शुरू होगा जबकि ए प्लस की बिक्री इसी महीने शुरू हो जाएगी।

बात करें स्पेसिफिकेशन, की तो लेनोवो ए प्लस में 4.5 इंच एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। एलईडी फ्लैश के साथ फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल है। फोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। डुअल सिम वाले इस हैंडसेट की खासियत है कि ए-सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन की तरह ही यह 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है।

बात करें लेनोवो पी2 की तो यह फोन पी1 का अपग्रेडेड स्मार्टफोन है। इसमें 5100 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 32 जीबी की स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लेनोवो ने घोषणा की है कि कंपनी चीन में लेनोवो पी2 का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरज वेरिएंट पेश करेगी।

इस फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले4.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6580डब्ल्यू
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
रैम1 जीबी
स्टोरेज8 जीबी
बैटरी क्षमता2000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन480x854 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Metal body feels premium
  • Quick fingerprint scanner
  • Fast charging support
  • Great battery life
  • कमियां
  • Feels heavy
  • Hybrid SIM slot
  • No scratch protection for display
  • Low-quality bundled earphones
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »