लेनोवो के6 पावर का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

लेनोवो के6 पावर का 4 जीबी रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • नया वेरिएंट 31 जनवरी 2017 से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा
  • लेनोवो के6 पावर के 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी
  • नए वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन 3 जीबी रैम वेरिएंट वाले ही होंगे
विज्ञापन
लेनोवो ने भारत में अपने के6 पावर हैंडसेट का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। लेनोवो के6 पावर के नए वेरिएंट में 4 जीबी रैम है और इसे 31 जनवरी 2017 से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 3 जीबी रैम वाले वेरिएंट के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। 4 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये होगी। रैम को छोड़कर नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन पुराने वेरिएंट वाले ही होंगे।

(पढ़ें: लेनोवो के6 पावर का रिव्यू)

बता दें कि लेनोवो के6 पावर को पिछले साल नवंबर महीने में 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। यह 5 इंच के फुल एचडी (1920x1090 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले के साथ आता है। लेनोवो के इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ के ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाया जा सकेगा।


इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ सोनी आईएमएक्स258 सेंसर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह पीडीएएफ, प्रो मोड, स्लो मोशन और टाइम लैप्स फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे में एक ऑटो ब्यूटिफिकेशन मोड भी है। आप फिंगरप्रिंट सेंसर से सेल्फी ले पाएंगे।

लेनोवो के6 पावर के नाम से ही साफ है कि यह पावरफुल बैटरी के साथ आएगा। कंपनी ने इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी है। इसके बारे में 48 घंटे तक का टॉक टाइम और 649 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। बैटरी की खपत पर ध्यान में रखने के लिए अल्टीमेट पावरसेवर को भी इसका हिस्सा बनाया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस जैसे फ़ीचर है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good looks and build quality
  • Decent display
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • No fast charging support
  • Cameras could have been better
  • No dedicated microSD card slot
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Lenovo, Lenovo K6 Power Price
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  3. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  4. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  5. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  7. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  8. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  9. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  10. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »