• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको और कूलपैड ने लॉन्च किया 6 जीबी रैम वाला नया कूल एस1, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

लेईको और कूलपैड ने लॉन्च किया 6 जीबी रैम वाला नया कूल एस1, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

लेईको और कूलपैड ने लॉन्च किया 6 जीबी रैम वाला नया कूल एस1, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • यह फोन 32 जीबी, 64 जीबी व 128 जीबी वेरिएंट में मिलेगा
  • इस फोन में हार्मन की क्लैरी-फाई ऑडियो ऐनहेंसिंग टेक्नॉलॉजी दी गई है
  • फोन में क्विक चार्ज 3.0 के साथ 4070 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
लेईको और कूलपैड साथ मिलकर लगातार किफ़ायती हाई-एंड स्मार्टफोन पेश कर रहे हैं। सबसे पहले अगस्त में कूल1 और फिर नवंबर में कूल चेंजर 1सी लॉन्च करने के बाद इन दोनों कंपनियों ने अब अपना तीसरा स्मार्टफोन कूल एस1 चीन में लॉन्च कर दिया  है। कूल एस1 के 4 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 24,360 रुपये), 6 जीबी/64 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,699 चीनी युआन जबकि 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन है।

कूल एस1 मेटल बॉडी का बना है और यह काफी हद तक लेईको ले प्रो की तरह दिखता है। इस डिवाइस में दो फ्रंट स्पीकर दिए गए हैं जो हार्मन के क्लैरी-फाई ऑडियो एनहेंसिंग टेक्नोलॉजी से लैस हैं। इस हैंडसेट में 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं है और यह एक यूएसबी टाइप-सी हेडसेट के साथ आता है। रियर कैमरा मॉड्यूल के ठीक नीचे एक फिंगरप्रिंट सेंसर है।

कूल एस1 को नवंबर में टीना पर लिस्ट किया गया था और उस समय फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे। इस फोन में 5.5 इंच 1080 पिक्सल डिस्प्ले है। इस फोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4/6 जीबी है। यह फोन 32 जीबी, 64 जीबी व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा।

कूलपैड कूल एस1 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित ईयूआई 5.8 पर चलता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। हैंडसेट में पीडीएएफ, 4के रिकॉर्डिंग और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16 मेगाापिक्सल रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है।

कूल एस1 का डाइमेंशन 151.4x74.7x7.5 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.1, ओटीजी और यूएसबी टाइप-सी जैसे सपोर्ट हैं। इस डिवाइस में 4070 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करती है।  

कूल एस1 अभी सिर्फ चीन में उपलब्ध है और अभी 'कूल' सीरीज़ के भारतीय बाजार में आने को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4070 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LeEco, Coolpad, Cool S1, Cool S1 Specifications, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »