• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • लेईको, कूलपैड ने मिलकर लॉन्च डुअल रियर कैमरे वाला कूल1 डुअल स्मार्टफोन

लेईको, कूलपैड ने मिलकर लॉन्च डुअल रियर कैमरे वाला कूल1 डुअल स्मार्टफोन

लेईको, कूलपैड ने मिलकर लॉन्च डुअल रियर कैमरे वाला कूल1 डुअल स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • इस हैंडसेट की कीमत करीब 11,100 रुपये से शुरू होती है
  • इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • कूल1 डुअल में 4060 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
लेईको के सीईओ जिया यूइंटिंग द्वारा कूलपैड के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालने के एक हफ्ते बाद ही दोनों ही कंपनी ने मिलकर नई कूल सीरीज का पहला हैंडसेट पेश किया है। लेईको और कूलपैड ने साझेदारी में कूल1 डुअल हैंडसेट लॉन्च किया है जिसकी कीमत 1,099 चीनी युआन से शुरू होती है। स्मार्टफोन कूलपैड की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। इसकी बिक्री 24 अगस्त से शुरू होगी।

रैम और स्टोरेज पर आधारित कूलपैड कूल1 डुअल स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन (करीब 11,100 रुपये), 4 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,100 रुपये) और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,699  चीनी युआन (करीब  17,100 रुपये) है।

इस हैंडसेट की सबसे अहम खासियत 13 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं। यह एफ/ 2.0 अपर्चर, फेज़-डिटेक्शन ऑटो फोकस (पीडीएएफ), 4के वीडियोरिकॉर्डिंग, 720 पिक्सल स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस हैं। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कूलपैड कूल1 डुअल एक डुअल-सिम (नैनो + नैनो) फोन है। यह एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर आधारित ईयूआई 5.6 पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस इन-सेल डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 510 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।

डुअल कैमरा सेटअप के अलावा हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। कूल1 डुअल में 4060 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 152x74.8x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 167 ग्राम। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी, वॉयस ओवर एलटीई, वाई-फाई 802.1111 एसी/ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। यह गोल्ड, सिल्वर और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad, Leeco, Coolpad Cool 1 Dual Launched
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  4. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  7. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  8. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  10. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »