Lava Shark 2 में मिलेगी 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट

इससे पहले कंपनी ने Lava Shark 2 के डिजाइन का खुलासा किया था। हालांकि, Lava Shark 5G की तुलना में इसमें अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2025 16:19 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट है
  • इसमें फ्रेम के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं
  • इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है

यह मई में लॉन्च किए गए Lava Shark 5G की जगह लेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। यह मई में लॉन्च किए गए Lava Shark 5G की जगह लेगा। कंपनी ने Lava Shark 2 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Lava Mobiles ने आगामी स्मार्टफोन का टीजर दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट AI के सपोर्ट वाले फीचर्स के साथ होगी। इस स्मार्टफोन का कैमरा आइलैंड पिछले वर्ष पेश किए गए Apple के iPhone 16 Pro Max के समान दिख रहा है। इसकी कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। 

इससे पहले कंपनी ने Lava Shark 2 के डिजाइन का खुलासा किया था। हालांकि, Lava Shark 5G की तुलना में इसमें अधिक बदलाव नहीं किए गए हैं। इस स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरा के लिए वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच कटआउट है। इसमें फ्रेम के दायीं ओर पावर और वॉल्यूम बटन दिए गए हैं। इसके नीचे एक माइक्रोफोन, स्पीकर ग्रिल, 3.5 mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट है। आगामी स्मार्टफोन को दो कलर्स - सिल्वर और ब्लू में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

हाल ही में Lava ने देश में Lava Yuva Smart 2 को लॉन्च किया था। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। Lava Yuva Smart 2 के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 6,099 रुपये का है। इस स्मार्टफोन को Crystal Gold और Crystal Blue कलर्स में खरीदा जा सकता है। यह Android 15 Go Edition पर चलता है। Lava Yuva Smart 2 में 6.75 इंच टचस्क्रीन HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 3 GB का RAM है और इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 3 GB तक बढ़ाया जा सकता है।  इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाली 13 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए् साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.