Lava की डुअल डिस्प्ले के साथ Agni 3 के लॉन्च की तैयारी, 30,000 रुपये से कम होगा प्राइस

इस स्मार्टफोन में कस्टमाइज किया जा सकने वाला एक्शन बटन भी होगा। यह इस प्राइस रेंज में एक अनूठा फीचर है

विज्ञापन
Written by केतन प्रताप, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2024 16:17 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को 4 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इसमें 1.5K कर्व्ड AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले होगा
  • Agni 3 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के साथ 1.74 इंच AMOLED स्क्रीन होगी

इस स्मार्टफोन में कस्टमाइज किया जा सकने वाला एक्शन बटन भी मिलेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava की Agni सीरीज में अफोर्डेबल प्राइस पर बेहतर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस उपलब्ध कराए जाते रहे हैं। इस सीरीज में 4 अक्टूबर को Agni 3 को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के फीचर्स के कुछ टीजर्स दिए गए थे। इसमें फ्रंट डिस्प्ले के साथ ही रियर पैनल पर भी डिस्प्ले होगा। 

Lava International के प्रोडक्ट हेड, Sumit Singh ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Gadgets360 को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में इसके प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इसका प्राइस 30,000 रुपये से कम होगा। मिड-रेंज के इस स्मार्टफोन में डुअल डिस्प्ले जैसे कुछ अलग फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें 1.5K कर्व्ड AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Agni 3 के रियर पैनल पर कैमरा मॉड्यूल के साथ 1.74 इंच AMOLED स्क्रीन होगी। सिंह ने बताया, "नए डिस्प्ले के साथ कई फंक्शंस का इस्तेमाल किया जा सकता है। आप मेन कैमरा का इस्तेमाल सेल्फी लेने के लिए कर सकते हैं। इसका सेकेंडरी डिस्प्ले कैमरा फीचर तक सीमित नहीं है। इसका इस्तेमाल कॉल्स का उत्तर देने, नोटिफिकेशंस को देखने और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल करने के लिए किया जा सकेगा।" इस स्मार्टफोन के सेकेंडरी डिस्प्ले का इस्तेमाल व्यूफाइंडर के तौर पर प्राइमरी कैमरा से बेहतर क्वालिटी वाली सेल्फी लेने के लिए किया जा सकेगा। 

इस स्मार्टफोन में कस्टमाइज किया जा सकने वाला एक्शन बटन भी होगा। यह इस प्राइस रेंज में एक अनूठा फीचर है। Agni 3 की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का AI कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा एक टेलीफोटो कैमरा भी होगा। इसके कैमरा के बारे में अधिक जानकारी लॉन्च पर दी जाएगी। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर इस सेगमेंट में पहली बार MediaTek Dimensity 7300X मिलेगा। हाल ही में इस प्रोसेसर को Motorola के Razr 50 के साथ पेश किया गया था। 

देश के स्मार्टफोन मार्केट में Agni सीरीज के साथ Lava ने अपनी जगह बनाई है। इससे पहले Agni 1 और Agni 2 को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी को उम्मीद है कि Agni 3 को भी काफी पसंद किया जाएगा क्योंकि इस सेगमेंट में यह पहली बार दिए जाने वाले कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  4. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  5. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  6. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  7. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  8. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  9. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  10. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.