Lava Bold N1 Lite जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, 5,000mAh की होगी बैटरी

इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 269 PPI की पिक्सल डेंसिटी के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 अक्टूबर 2025 21:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा
  • Lava Bold N1 Lite के RAM को वर्चुअल तरीके से 6 GB तक बढ़ाया जा सकेगा
  • यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Lava का Lava Bold N1 Lite जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ई-कॉमर्स साइट Amazon पर लिस्टिंग हुई है। यह Lava Bold N1 सीरीज में शामिल होगा। इस सीरीज में Lava Bold N1 और Lava Bold N1 Pro को पेश किया गया है।  

Gadgets 360 ने Lava Bold N1 Lite की एमेजॉन पर लिस्टिंग को देखा है। इस लिस्टिंग से पता चला है कि इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका प्राइस 6,699 रुपये का है। इस पर एमेजॉन की ओर से डिस्काउंट दिया जाएगा और इसका प्राइस घटकर 5,698 रुपये का हो जाएगा। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स - Crystal Blue और Crystal Gold में खरीदा जा सकेगा। एमेजॉन पर इस स्मार्टफोन का 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध है। इसके अन्य वेरिएंट्स के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। 

Lava Bold N1 Lite के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

एमेजॉन पर लिस्टिंग के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,600 पिक्सल्स) LCD डिस्प्ले 90 Hz के रिफ्रेश रेट और 269 PPI की पिक्सल डेंसिटी के साथ है। इसमें फ्रंट पर कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। इस स्मार्टफोन में UniSoc ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा। Lava Bold N1 Lite के RAM को वर्चुअल तरीके से 6 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। यह Android 15 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके कैमरा 30 fps पर 1,080 p रिजॉल्यूशन तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे। 

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, 3.5 mm हेडफोन जैक और USB Type-C के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में 5,000 mAh की बैटरी 10 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। हाल ही में कंपनी ने देश में Lava ने Yuva Smart 2 को लॉन्च किया था। इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Unisoc चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी 10 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन के के 3 GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 6,099 रुपये का है। इसे Crystal Gold और Crystal Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.75 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी99

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  2. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  8. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  9. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  10. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.